सब्सक्राइब करें

Govinda Affairs: सिर्फ नीलम ही नहीं, रानी मुखर्जी समेत इन अभिनेत्रियों के साथ भी जुड़ा था गोविंदा का नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 26 Nov 2024 01:15 AM IST
सार

Govinda Affairs:  गोविंदा सिर्फ अपने अभिनय और डांस के लिए ही नहीं, बल्कि अपने अफेयर के लिए भी मशहूर हैं। आइए जानते हैं गोविंदा का नाम किन-किन अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है।
 

विज्ञापन
Govinda Affairs with bollywood actress neelam kothari divya bharati raveena tandon rani mukerji
इन अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है गोविंदा का नाम - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता गोविंदा की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में होती है। वह अपनी अदाकारी और डांस के लिए मशहूर हैं। गोविंदा की हिट फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है। उन्होंने  ‘हीरो नंबर 1’, ‘कुली नंबर वन’, 'पार्टनर', 'हद कर दी आपने' और ‘राजा बाबू’ जैसी फिल्मों में काम करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। अभिनेता के फिल्मों के अलावा अभिनेत्रियों के साथ उनके नाम की चर्चा भी खूब रही है। कई अभिनेत्रियों का नाम उनके साथ जोड़ा गया। हाल ही में अभिनेत्री नीलम कोठारी ने गोविंदा के साथ उनके अफेयर की अफवाह को गलत ठहराया। नीलम ने कहा कि कभी भी गोविंदा के साथ उनका अफेयर नहीं रहा है। आइए जानते हैं नीलम कोठारी के अलावा किन अभिनेत्रियों के साथ उनका नाम जुड़ चुका है।


 
Trending Videos
Govinda Affairs with bollywood actress neelam kothari divya bharati raveena tandon rani mukerji
दिव्या भारती - फोटो : इंस्टाग्राम
दिव्या भारती
नीलम कोठारी के अलावा गोविंदा और दिव्या भारती का नाम भी जोड़ा जा चुका है। कहा जाता है कि गोविंदा को दिव्या भारती काफी पसंद थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उस दौर में एक मैगजीन में दोनों के अफेयर की खबर भी छपी थी।
Alia Bhatt: ‘2 स्टेट्स’ में कास्ट किए जाने पर आलिया भट्ट को मिली नफरतें, अर्जुन कपूर ने बताई असल वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda Affairs with bollywood actress neelam kothari divya bharati raveena tandon rani mukerji
रानी मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @ ranimukherjeeeofficial
रानी मुखर्जी
गोविंदा के अफेयर की चर्चा रानी मुखर्जी के साथ भी रही है। कहा जाता है कि वर्ष 2000 में शूटिंग के दौरान रानी मुखर्जी और गोविंदा एक-दूसरे के करीब आए। हालांकि, दोनों का यह प्यार ज्यादा दिन नहीं चला, क्योंकि सुपरस्टार की पत्नी सुनीता को इस बारे में भनक लग गई थी। 

 
Govinda Affairs with bollywood actress neelam kothari divya bharati raveena tandon rani mukerji
रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon
रवीना टंडन
गोविंदा और रवीना टंडन की जोड़ी स्क्रीन पर काफी हिट रही है, दर्शक दोनों को पर्दे पर देखना पसंद करते थे। गोविंदा के अफेयर की अफवाह रवीना टंडन के साथ भी थी। कहा जाता है कि दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं  चला था। हालांकि, रवीन आज भी गोविंदा की अच्छी दोस्त हैं।

 
विज्ञापन
Govinda Affairs with bollywood actress neelam kothari divya bharati raveena tandon rani mukerji
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene
माधुरी दीक्षित
इस सूची में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का नाम भी शामिल है। कहा जाता है कि माधुरी दीक्षित को गोविंदा को काफी पसंद थीं। उनके साथ भी अभिनेता का नाम जुड़ा। हालांकि, बाद में यह अफवाह साबित हुई।
IFFI: 'इफ्फी' में छाई बोमन ईरानी की निर्देशन में बनी 'द मेहता बॉयज', एशिया प्रीमियर पर मिली जबर्दस्त सराहना
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed