फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB OTT 2: पलक पुरसवानी करेंगी अविनाश सचदेव को बेनकाब! एक्स जोड़े के बीच हुआ जमकर बवाल

Sat, 24 Jun 2023 07:05 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 24 Jun 2023 07:05 PM IST
सार

'बिग बॉस ओटीटी 2' में एक्स कपल पलक पुरसवानी और अविनाश सचदेव एक बार फिर भिड़ते देखे गए हैं। इतना ही नहीं पलक ने तो अविनाश को बेनकाब करने तक की धमकी दे दी है। 
 
विज्ञापन
BB OTT 2 Update Palak Purswani will expose Avinash Sachdev Fierce ruckus between ex couple weekend ka vaar
पलक पुरसवानी-अविनाश सचदेव - फोटो : सोशल मीडिया

विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' शानदार तरीके से आगे बढ़ रहा है। सलमान खान के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस सीजन में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स आए हैं। वहीं, टीआरपी को मद्देनजर रखते हुए इसमें एक्स कपल पलक पुरसवानी और अविनाश सचदेव को भी बुलाया गया है। यह जोड़ा पहले दिन से ही एक-दूजे से भिड़ता नजर आ रहा है। दोनों अक्सर अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ मिलकर अपने पास्ट को लेकर बातचीत करते भी नजर आते हैं। हालांकि, अब इस एक्स कपल को एक बार फिर एक-दूजे पर बरसते देखा गया है। साथ ही पलक ने तो अविनाश को धमकी तक दे दी है। 

BB OTT 2 Update Palak Purswani will expose Avinash Sachdev Fierce ruckus between ex couple weekend ka vaar
पलक पुरसवानी-अविनाश सचदेव - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस ओटीटी 2' के अपडेट की बात करें तो हाल ही में पलक और अविनाश, पूजा भट्ट के साथ नॉमिनेशन पर चर्चा कर रहे थे। तीनों गार्डन एरिया में बैठे थे और इसी दौरान पलक ने अविनाश से कहा कि वह घर से बेघर होने के लिए अपने सदस्यों को नामांकित करने के पीछे के कारण के बारे में स्पष्ट नहीं हैं। 

BB OTT 2 Update Palak Purswani will expose Avinash Sachdev Fierce ruckus between ex couple weekend ka vaar
पलक पुरसवानी - फोटो : सोशल मीडिया

पलक की बात को सुनकर अविनाश सचदेव एक बार फिर गुस्से में आ गए और उन्होंने जवाब दिया, 'तुमसे बात करने का कोई मतलब ही नहीं है।' इस पर पलक ने पलटवार करते हुए कहा, 'यह रवैया देखो यार।' अविनाश ने पलक पर चिल्लाते हुए कहा, 'मेरे से न कोई सवाल मत पूछना आज के बाद।' उन्होंने आगे कहा, 'शुरू तुमने किया था, खत्म में करूंगा।'

Raid 2: 'रेड 2' की कहानी पर काम शुरू, जानें कब रिलीज होगी अजय देवगन की यह फिल्म?

विज्ञापन
विज्ञापन
BB OTT 2 Update Palak Purswani will expose Avinash Sachdev Fierce ruckus between ex couple weekend ka vaar
पलक पुरसवानी-अविनाश सचदेव - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, पलक ने भी हार नहीं मानी और गार्डन एरिया से दूर जाते हुए अविनाश सचदेव को बेनकाब करने की धमकी दे दी। एक्ट्रेस ने कहा, 'जब बाहर निकालूंगी न चीजें, तब तुम्हें पता चलेगा।' पलक की इस धमकी से शो के फैंस इसके अपकमिंग एपिसोड और ट्विस्ट्स के लिए और ज्यादा उत्साहित हो उठे हैं।

The Kerala Story: सुदीप्तो सेन की फिल्म के खिलाफ रची जा रही साजिश? द केरल स्टोरी को नहीं मिल रहा ओटीटी खरीदार

विज्ञापन
BB OTT 2 Update Palak Purswani will expose Avinash Sachdev Fierce ruckus between ex couple weekend ka vaar
पलक पुरसवानी-अविनाश सचदेव - फोटो : सोशल मीडिया

पलक पुरसवानी और अविनाश सचदेव चार वर्ष तक रिश्ते में रहे थे। दोनों की रोका सेरेमनी भी हो गई थी, लेकिन किसी कारणवश इनका रिश्ता बुरे नोट पर खत्म हुआ। हाल ही में पलक की दोस्त सिमरन बुधरूप ने दावा किया कि अविनाश ने पलक को धोखा दिया था। वहीं, पलक भी शो में कई दफा यह कहती देखी जा चुकी हैं कि उनके लिए प्यार से ज्यादा मायने वफादारी रखती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed