सब्सक्राइब करें

‘धुरंधर’ में रहमान डकैत बनकर छाए अक्षय खन्ना, इन फिल्मों में भी निभा चुके हैं दमदार किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 06 Dec 2025 11:46 AM IST
सार

Akshaye Khanna As Rehman Dakait: ‘धुरंधर’ के रिलीज होने के बाद से अक्षय खन्ना चर्चाओं में बने हुए हैं। रहमान डकैत के किरदार में उनकी काफी तारीफ हो रही है। लेकिन रहमान डकैत के अलावा अक्षय खन्ना के कुछ और भी किरदार काफी मशहूर हैं, जिनमें उन्होंने शानदार काम किया है। यहां देखिए लिस्ट…

विज्ञापन
Before Rehman Dakait In Dhurandhar Akshaye Khanna Played Powerful Character In Chhaava Drishyam 2 Race Humraz
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘धुरंधर’ रिलीज होते ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से सराहना मिल रही है। वैसे तो यह फिल्म मल्टीस्टारर है और रणवीर सिंह प्रमुख भूमिका में हैं। लेकिन अगर फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा किसी की हो रही है तो वो हैं अक्षय खन्ना। अक्षय खन्ना ने ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का किरदार निभाया है। अक्षय खन्ना फिल्म की पूरी कास्ट पर भारी पड़े हैं और फिल्म के रिलीज होने के बाद सबसे ज्यादा तारीफें उन्हीं की हो रही हैं। रहमान डकैत का किरदार निभाकर अक्षय खन्ना ने एक बार फिर अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया है। इससे पहले इस साल की शुरुआत में आई फिल्म ‘छावा’ में अक्षय खन्ना ने मुगल शासक औरंगजेब का किरदार निभाया था। इस किरदार में भी अक्षय की जमकर तारीफ हुई थी। आइए एक नजर डालते हैं अक्षय खन्ना के उन प्रमुख किरदारों पर, जिनमें उन्होंने अपनी एक्टिंग की गजब रेंज दिखाई है।

Trending Videos
Before Rehman Dakait In Dhurandhar Akshaye Khanna Played Powerful Character In Chhaava Drishyam 2 Race Humraz
अक्षय खन्ना - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

रहमान डकैत (धुरंधर)
सबसे पहले बात रहमान डकैत की ही कर लेते हैं। कहने को ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह की फिल्म है, लेकिन पूरी लाइमलाइट रहमान डकैत बनकर अक्षय खन्ना ने चुरा ली। अक्षय ने रहमान डकैत का किरदार इतने अच्छे से निभाया है कि पर्दे पर उनको देखकर आपको भी खौफ सताएगा। अक्षय खन्ना के एक्सप्रेशन से लेकर डायलॉग्स तक काफी दमदार लगे हैं। साथ ही इस फिल्म में वो एक बार फिर काफी खूबसूरत भी नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before Rehman Dakait In Dhurandhar Akshaye Khanna Played Powerful Character In Chhaava Drishyam 2 Race Humraz
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

औरंगजेब (छावा)
अक्षय खन्ना ने सिर्फ दो किरदारों से ही 2025 को अपने नाम किया है। साल के अंत में जहां वो रहमान डकैत बनकर छाए हुए हैं, वहीं साल की शुरुआत में उन्होंने ‘छावा’ में औरंगजेब बनकर शानदार परफॉर्मेंस दी थी। विक्की कौशल की फिल्म में मुगल शासक औरंगजेब के किरदार में एक बार को तो अक्षय खन्ना पहचान में ही नहीं आ रहे थे। उनके काम को काफी सराहना मिली थी।

Before Rehman Dakait In Dhurandhar Akshaye Khanna Played Powerful Character In Chhaava Drishyam 2 Race Humraz
अक्षय खन्ना - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

आईजी तरुण अहलावत (दृश्यम 2)
साल 2022 में आई अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘दृष्यम 2’ में अक्षय खन्ना ने पुलिस ऑफिसर आईजी तरुण अहलावत की भूमिका निभाई थी। इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म में अक्षय खन्ना के काम की काफी तारीफ हुई थी। उन्होंने अपने किरदार को बखूबी निभाया था।

यह खबर भी पढ़ेंः Dhurandhar: रहमान डकैत बन महफिल लूट ले गए अक्षय खन्ना; सोशल मीडिया पर लगी तारीफों की झड़ी

विज्ञापन
Before Rehman Dakait In Dhurandhar Akshaye Khanna Played Powerful Character In Chhaava Drishyam 2 Race Humraz
अक्षय खन्ना - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

तरुन सलूजा (सेक्शन 375)
अक्षय खन्ना की खासियत है कि वो जो भी किरदार निभाते हैं उसमें पूरी तरह से उतर जाते हैं। कुछ ऐसा ही उन्होंने किया था साल 2019 में आई फिल्म ‘सेक्शन 375’ में। इस कोर्टरूम ड्रामा में अक्षय ने डिफेंस लॉयर तरुन सलूजा का किरदार निभाया था। देश के बड़े वकील की भूमिका में अक्षय काफी जचे थे। उनका स्टाइल और एक्सप्रेशन आज भी लोगों को याद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed