Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Before Release of Gladiator 2 Ridley Scott Says He Has Started Working On Gladiator 3 said I Got 8 Pages
{"_id":"6706022d9f50cf208f09764a","slug":"before-release-of-gladiator-2-ridley-scott-says-he-has-started-working-on-gladiator-3-said-i-got-8-pages-2024-10-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gladiator 3: ग्लेडिएटर 2 की रिलीज से पहले शुरू हो चुका इसके तीसरे भाग पर काम, रिडले बोले- आठ पन्ने हैं तैयार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Gladiator 3: ग्लेडिएटर 2 की रिलीज से पहले शुरू हो चुका इसके तीसरे भाग पर काम, रिडले बोले- आठ पन्ने हैं तैयार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 09 Oct 2024 09:40 AM IST
सार
हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रिडले स्कॉट इन दिनों अपनी आगामी फैंटसी ड्रामा फिल्म ग्लेडिएटर 2 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज होगी। फिल्म का दूसरा भाग 24 साल बाद रिलीज होने वाला है, लेकिन इसकी रिलीज से पहले ही रिडले ने फिल्म के तीसरे भाग पर काम करना शुरू कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रिडले स्कॉट इन दिनों अपनी आगामी फैंटसी ड्रामा फिल्म ग्लेडिएटर 2 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज होगी। फिल्म का दूसरा भाग 24 साल बाद रिलीज होने वाला है, लेकिन इसकी रिलीज से पहले ही रिडले ने फिल्म के तीसरे भाग पर काम करना शुरू कर दिया है।
2 of 5
ग्लेडिएटर
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिडले ने कहा, "मेरे पास पहले से ही 'ग्लेडिएटर 3' की स्क्रिप्ट के आठ पन्ने तैयार हैं।" फिल्म 'ग्लैडिएटर' का पहला पार्ट साल 2000 में रिलीज किया गया था, जिसने टिकट विंडो पर जमकर नोट छापे थे। इसके दूसरे भाग में 2000 में आई "ग्लेडिएटर" के आगे की कहानी को दिखाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके दूसरे भाग की कहानी मैक्सिमस के बेटे लुकियस के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसे पहले फिल्म में दिखाया गया था। वह फिल्म में नए किरदारों और घटनाओं को शामिल करने का प्लान बना रहे हैं।
3 of 5
ग्लेडिएटर
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिडले स्कॉट ने "ग्लेडिएटर 3" की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। यह फिल्म 2000 में आई "ग्लेडिएटर" का अगला भाग होगी, जिसने ऑस्कर जीते थे और रसेल क्रो के किरदार मैक्सिमस को यादगार बना दिया था। स्कॉट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें इस सीक्वल की कहानी पर विचार करने का अवसर मिला है और वह इसे लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ग्लेडिएटर
- फोटो : सोशल मीडिया
रिडले स्कॉट ने यह भी बताया कि उन्होंने कई सालों से इस फिल्म पर विचार किया है, लेकिन सही समय का इंतजार कर रहे थे। रिडले का कहना है कि इस फिल्म के आने वाले भागों में दर्शकों को एक ऐसा अनुभव मिलेगा, जो न केवल ऐतिहासिक होगा बल्कि मनोरंजन से भरपूर भी होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।