फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horror Movies 2024: काफी डरावनी हैं ये हॉरर फिल्में, जिनकी रिलीज का दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार

Wed, 29 May 2024 04:27 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 29 May 2024 04:27 PM IST
सार

कुछ लोगों को एक्शन फिल्में देखना पसंद होता है, तो वहीं कुछ लोग रोमांटिक फिल्मों के दीवाने होते हैं। लेकिन हॉरर फिल्मों की भी अपनी अलग ऑडियंस होती हैं, हर साल कई हॉरर फिल्में रिलीज होती हैं। कुछ तो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करती हैं। 8 मार्च को रिलीज हुई फिल्म 'शैतान' लोगों को बेहद पसंद आई। अब इस साल कुछ और हॉरर फिल्में रिलीज होंगी, जिसमें एक से बढ़कर एक डरावनी फिल्में शामिल हैं, जिनमें डर, खून और सस्पेंस देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Best Bollywood Horror Movies Munjya Stree 2 Bhool Bhulaiyaa Bhediya 2 The Virgin Tree
काफी डरावनी हैं ये हॉरर फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ लोगों को एक्शन फिल्में देखना पसंद होता है, तो वहीं कुछ लोग रोमांटिक फिल्मों के दीवाने होते हैं। लेकिन हॉरर फिल्मों की भी अपनी अलग ऑडियंस होती हैं, हर साल कई हॉरर फिल्में रिलीज होती हैं। कुछ तो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करती हैं। 8 मार्च को रिलीज हुई फिल्म 'शैतान' लोगों को बेहद पसंद आई। अब इस साल कुछ और हॉरर फिल्में रिलीज होंगी, जिसमें एक से बढ़कर एक डरावनी फिल्में शामिल हैं, जिनमें डर, खून और सस्पेंस देखने को मिलेगा।
Best Bollywood Horror Movies Munjya Stree 2 Bhool Bhulaiyaa Bhediya 2 The Virgin Tree
मुंज्या - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी शरवरी वाघ और सत्यराज स्टारर फिल्म 'मुंज्या' एक एक्शन, थ्रिलर और हॉरर फिल्म है। इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद इस फिल्म का पहला गाना 'तरस' भी लोगों को खूब एंटरटेनिंग लगा। इस गाने में शरवरी ने जमकर ठुमके लगाए। फैंस को भी यह गाना और एक्ट्रेस का डांस काफी पसंद आया। 'मुंज्या' के ट्रेलर में चेटूकवाड़ी की कहानी दिखाई गई थी, जो कि एक शापित जगह है। इस जगह पर मुंज्या की अस्थियां गढ़ी हुई हैं। दरअसल, मुंज्या किसी मुन्नी से शादी करना चाहता था, लेकिन शादी से पहले ही उसकी मौत हो जाती है। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें, तो इसमें शरवरी वाघ के साथ मोना सिंह, अभय वर्मा, और सत्यराज समेत कई स्टार्स दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म 7 जून 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Best Bollywood Horror Movies Munjya Stree 2 Bhool Bhulaiyaa Bhediya 2 The Virgin Tree
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'भूल-भुलैया 3' में तृप्ति डिमरी एक अनोखे अवतार में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म 'भूल भुलैया 3' में माधुरी दीक्षित, विद्या बालन भी नजर आएंगी। विद्या इस फिल्म में एक बार फिर से मंजूलिका के किरदार से सबको डराएंगी। इससे पहले आई कार्तिक और कियारा आडवाणी की 'भूल-भुलैया 2' को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। हालांकि इस फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय कुमार नजर आए थे, लेकिन दूसरे पार्ट में कार्तिक ने रूह बाबा बनकर सभी लोगों का दिल जीत लिया। कार्तिक ने कहीं भी फिल्म में अक्षय की कमी नहीं खलने दी थी। फिल्म के डायलॉग्स और गाने खूब हिट हुए थे। अब तक आए फिल्म के दोनों पार्ट को ही लोगों ने खूब एंजॉय किया है। अब फिल्म का तीसरा पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Best Bollywood Horror Movies Munjya Stree 2 Bhool Bhulaiyaa Bhediya 2 The Virgin Tree
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की साल 2018 में आई हॉरर फिल्म 'स्त्री' का दूसरा पार्ट इसी साल अगस्त में रिलीज हो सकता है। फैंस इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के पहले पार्ट ने भी सिनेमाघरों में रिलीज होते ही ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म में श्रद्धा और राजकुमार राव का अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आया था।
विज्ञापन
Best Bollywood Horror Movies Munjya Stree 2 Bhool Bhulaiyaa Bhediya 2 The Virgin Tree
भेड़िया 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण धवन और कृति सेनन की साल 2022 में आई 'भेड़िया' को भी काफी पसंद किया गया था। फिल्म की सफलता को ध्यान में रखते हुए ही मेकर्स ने इसका दूसरा पार्ट 'भेड़िया-2' बनाने का मन बना लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'भेड़िया 2' 2025 में रिलीज हो सकती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed