टीवी जगत की जानी मानी अभिनेत्री शुभांगी अत्रे आज घर-घर भाभी जी के नाम से मशहूर हैं। शुभांगी का यह शो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है और लोग उनके अभिनय की भी जमकर तारीफ करते हैं। अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में शुभांगी ने अपने निजी जिंदगी से जुड़ी तमाम पहलुओं का खुलासा किया और यह भी बताया है कि शुरुआती दिन उनके लिए कितने संघर्ष भरे रहे हैं।
Shubahngi Atre: 'बचपन से ही बेटी को बना दिया था आत्मनिर्भर', संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुईं अंगूरी भाभी
अभिनेत्री शुभांगी आज भले ही छोटे पर्दे की जान बन गई हैं, लेकिन आज भी दर्शक उन्हें भाभी जी के नाम से ही जानते हैं। शो में शिल्पा शिंदे के रिप्लेसमेंट के बाद शुभांगी ने दर्शकों को कभी उनकी कमी नहीं खलने दी है। अपने अभिनय के दम पर वह आज भी ऑडियंस का दिल जीत रही हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि इस मुकाम पर पहुंचने में उन्हें कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।
एक इंटरव्यू में शुभांगी से पूछा गया कि सीरियल में आपका किरदार काफी मजाकिया है, लेकिन जब आप बाहर जाती हैं तो उस समय लोगों का क्या रिएक्शन होता है। इसपर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा, ‘भाभी जी का जो किरदार है काफी खूबसूरत किरदार है। किसी भी एक्टर के लिए यह किरदार छप्पन भोग थाली के समान है। इस किरदार में सारे इमोशंस हैं, जब भी मैं लोगों से मिलती हूं, उन्हें सबसे पहले 'सही पकड़े है' यही सुनना होता है। कभी-कभी वह यह भूल जाते हैं कि मैं भी एक इंसान हूं।’
आगे अभिनेत्री से पूछा गया कि आप एक बेटी की मां भी हैं तो अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को बीच कैसे बैलेंस करती हैं। इसपर शुभांगी ने जवाब दिया, ‘मेरी बेटी को यह बात बचपन से ही पता है कि उनकी मम्मी वर्किंग है, तो इसलिए वह बचपन से ही आत्मनिर्भर बन गई है। वह बचपन से ही घर के लॉक खुद खोल लेती है। मैं अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिताना कभी नहीं भूली। काम पर मैं घर को नहीं ले जाती और उसी तरह घर की चीजें शूटिंग पर नहीं ले जाती।’
आपको बता दें कि शुभांगी अत्रे पिछले काफी दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने कुछ ही दिनों पहले फैंस को बताया था कि वह अपने पति को तलाक दे रही हैं। दोनों ने शादी के 19 साल बाद अलग होने का फैसला किया है।