फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saumya Tandon: ऑपरेशन के बाद सौम्या टंडन को मिली अस्पताल से छुट्टी, हाथ में ड्रिप लगी हुई साझा की थी तस्वीर

Mon, 29 Apr 2024 09:31 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 29 Apr 2024 09:31 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाबीजी घर पर हैं' फेम गोरी मेम उर्फ सौम्या टंडन का एक छोटा सा ऑपरेशन हुआ था और अब उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर खुद के अस्पताल में होने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
Bhabiji Ghar Pe Hai Actress Gori Mam Urf Saumya Tandon discharged from the hospital after Minor Operation
सौम्या टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम

'भाबीजी घर पर हैं' फेम गोरी मेम उर्फ सौम्या टंडन को इस सीरियल से घर-घर में खास पहचान मिली। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया, जिसे देखकर उनके फैंस को उनकी चिंता होने लगी। सौम्या ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वे किस कारण अस्पताल में भर्ती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका एक छोटा सा ऑपरेशन हुआ था और अब उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।

Bhabiji Ghar Pe Hai Actress Gori Mam Urf Saumya Tandon discharged from the hospital after Minor Operation
अस्पताल में भर्ती सौम्या टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम

सौम्या टंडन एक छोटा सा ऑपरेशन हुआ है, जिसके चलते वे अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उन्होंने बताया कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अभिनेत्री ने कहा, 'सब कुछ ठीक रहा और मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी। मुझे रिकवर होने में अभी एक सप्ताह लगेगा।' इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस और दोस्तों को उनकी चिंता करने के लिए धन्यवाद भी कहा।

Bhabiji Ghar Pe Hai Actress Gori Mam Urf Saumya Tandon discharged from the hospital after Minor Operation
सौम्या टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने कहा, 'मैं शुभकामनाओं, फूलों और फोन कॉल्स से बहुत प्रभावित हूं। हर संदेश ने मेरे चेहरे पर मुस्कान ला दी और मुझे इस कठिन समय से निपटने में मदद की है। सबके प्यार और चिंता को देखकर मुझे अच्छा महसूस हुआ और मैं इसके लिए सभी को धन्यवाद देती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhabiji Ghar Pe Hai Actress Gori Mam Urf Saumya Tandon discharged from the hospital after Minor Operation
सौम्या टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम

सौम्या टंडन ने सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल के बेड से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई दिख रही है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'तस्वीरें हमेशा सुंदर नहीं होतीं और जिंदगी हमेशा मुस्कुराती नहीं रहती है। रिकवरी हो रही है और जल्द ही फिट हो जाऊंगी। आपकी शुभकामनाओं के लिए पहले से ही धन्यवाद।'

View this post on Instagram

A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed