फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dipika Chikhlia Birthday: जन्मदिन पर आए इतने गुलदस्ते, नहीं खुल पाया घर का दरवाजा,सीता की मां हो गई थीं परेशान

Mon, 29 Apr 2024 08:31 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 29 Apr 2024 08:31 AM IST
सार

दीपिका चिखलिया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाकर मशहूर हो चुकी थीं। उन्हीं दिनों में, जब एक बार दीपिका का जन्मदिन आया तो एक बड़ी अजीब और दिलचस्प घटना हुई थी।

विज्ञापन
Ramayan serial actress Dipika Chikhlia got so many bouquets on birthday could not open the door of the house
दीपिका चिखलिया - फोटो : अमर उजाला

साल 1987 में टीवी धारावाहिक 'रामायण' का प्रसारण शुरू हुआ था। यह शो इतना मशहूर हुआ कि देखते-ही-देखते ही घर-घर तक पहुंच गया। 'रामायण' ने दर्शकों पर गहरा असर डाला था। आज भी लोग इस शो की चर्चा करते रहते हैं और सोशल मीडिया पर इसकी कई क्लिप्स वायरल होती रहती है। इस शो में अरुण गोविल ने भगवान राम और दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार अदा किया था। दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। आज भी लोग उन्हें राम और सीता के रुप में जानते हैं। 'रामायण' से अपनी पहचान बनाने वाली दीपिका चिखलिया आज अपना 59वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर हम उनके जन्मदिन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा आपको बताने जा रहे हैं।

Ramayan serial actress Dipika Chikhlia got so many bouquets on birthday could not open the door of the house
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

मां के साथ जन्मदिन मनाने घर पहुंची थी दीपिका

बात उन दिनों की है, जब दीपिका चिखलिया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाकर मशहूर हो चुकी थीं। उन्हीं दिनों में जब एक बार दीपिका का जन्मदिन आया तो एक बड़ी अजीब और दिलचस्प घटना हुई। दीपिका शूटिंग खत्म करके अपना जन्मदिन मनाने के लिए घर लौटी थीं। वह अपनी मां के साथ घर पर जन्मदिन मनाने वाली थीं, लेकिन घर पहुंचते ही उन्हें ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर वह हैरत में पड़ गई।

Ramayan serial actress Dipika Chikhlia got so many bouquets on birthday could not open the door of the house
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

नहीं खुल रहा था घर का दरवाजा

दीपिका ने घर का दरवाजा खोलना चाहा तो वह खुला ही नहीं। दीपिका ने खूब कोशिश की, लेकिन दरवाजा खोलने में नाकाम रही। इसके बाद उन्होंने घंटी बजाकर अपनी मां को बुलाया और उनसे पूछा कि क्या दरवाजे का लॉक फंस गया है?  मां ने दरवाजा खोला तो दीपिका दंग रह गई। उनकी आंखों के सामने जो नजारा था, उसे उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan serial actress Dipika Chikhlia got so many bouquets on birthday could not open the door of the house
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

दरवाजा खुलते ही दिखा ऐसा नजारा

दरवाजा खुलते ही दीपिका ने पाया कि उनका पूरा घर गुलदस्तों से भरा पड़ा था। उस जन्मदिन पर उन्हें खूब सारे गुलदस्ते मिले थे। दीपिका का कमरा फूलों से अटा पड़ा था, जिसके चलते दूसरे कमरे में भी गुलदस्ते रखने पड़े थे। पूरे घर में जहां देखो वहां फूल-ही-फूल दिखाई दे रहे थे। उनके घर में तीन ही कमरे थे। फूल इतने ज्यादा आ गए थे कि दो कमरे भर गए थे।

विज्ञापन
Ramayan serial actress Dipika Chikhlia got so many bouquets on birthday could not open the door of the house
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

500 रुपये देकर करानी पड़ी थी सफाई

यह सारे गुलदस्ते दीपिका के फैंस और फिल्म उद्योग के लोगों ने उन्हें भेजे थे। इस बेशुमार प्यार को पाकर जहां दीपिका काफी खुश थी तो वहीं उनकी मां परेशान हो गई थी। उन्हें घर की हालत देखकर सफाई की चिंता हो रही थी। इसका समाधान करने के लिए दीपिका ने 500 रुपये में घर की सफाई कराई थी।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed