Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ramayan Sita Dipika Chikhlia celebrating her birthday today click here to know about her political journey
{"_id":"662e2293a03ca798200633a9","slug":"ramayan-sita-deepika-chikhlia-celebrating-her-birthday-today-click-here-to-know-about-her-political-journey-2024-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dipika Chikhlia: सीता की इमेज ने ही दीपिका को पहुंचाया सत्ता के गलियारों में, राजनीति में भी बिखेरा जलवा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dipika Chikhlia: सीता की इमेज ने ही दीपिका को पहुंचाया सत्ता के गलियारों में, राजनीति में भी बिखेरा जलवा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Mon, 29 Apr 2024 08:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका चिखलिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
‘रामायण’ में 'सीता' की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया को आज भी लोग उनके नाम से कम और 'माता सीता' के नाम से अधिक बुलाते हैं। वे जहां भी जाती हैं लोग उन्हें आज भी 'रामायण' में निभाए गए किरदार की वजह से पहचानते हैं। आज दीपिका चिखलिया अपना जन्मदिन मना रही हैं। आइए आज दीपिका के जन्मदिन पर हम आपको उनके टेलीविजन करियर के अलावा उनके राजनीतिक सफर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।
2 of 5
दीपिका चिखलिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
'रामायण' धारावाहिक में 'सीता' का किरदार निभा कर दीपिका चिखलिया की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। इस धारावाहिक के बाद लोग उन्हें काफी इज्जत और सम्मान देने लगे। दीपिका पूरे देश में 'सीता' के नाम से लोकप्रिय हो गईं। उन्हें 'रामायण' के बाद कई फिल्मों के ऑफर भी मिले, लेकिन उन्होंने अपने अंदर 'सीता' के इमेज को बचाया रखा।
3 of 5
दीपिका चिखलिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका चिखलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि साल 1991 में किसी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। उन्हीं दिनों उनके साथी कलाकार अरविन्द त्रिवेदी ने उन्हें बताया कि भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी को उनका नंबर चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीपिका चिखलिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका चिखलिया को लगा था लाल कृष्ण आडवाणी यूं उनसे मिलना चाहते होंगे, लेकिन जब वे उनसे मिली तब उन्होंने दीपिका को राजनीति में आने का न्योता देते हुए कहा था, 'आपकी आवाज बहुत अच्छी है। मैं चाहता हूं कि आप भाजपा से जुड़िये और देश की सेवा कीजिए'।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका चिखलिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका चिखलिया साल 1991 में लाल कृष्ण आडवाणी से मिलने बाद बीजेपी के टिकट से वडोदरा सीट से चुनाव लड़ी थीं। दीपिका इस चुनाव में जीत हासिल करने के बाद राजनीति में भी अपना जलवा बिखेरा था। हालांकि बाद में वे घर-परिवार में व्यस्त हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।