Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Dipika Chikhlia Birthday Special Know Unknown Facts About Ramanand Sagar Ramayan Sita Career and Life
{"_id":"662e11cba76827a2680c6782","slug":"deepika-chikhalia-birthday-special-know-unknown-facts-about-ramayan-sita-career-and-life-2024-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dipika Chikhlia: 'रामायण' में सीता बनकर ही नहीं राजनीति में भी दिखाया दमखम, कई फिल्मों में बिखेर चुकीं जलवा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dipika Chikhlia: 'रामायण' में सीता बनकर ही नहीं राजनीति में भी दिखाया दमखम, कई फिल्मों में बिखेर चुकीं जलवा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 29 Apr 2024 07:35 AM IST
सार
'रामायण' में अपने किरदार को अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने इतनी बखूबी से निभाया कि इतने वर्ष बाद भी लोग उनमें माता सीता की छवि देखते हैं। दीपिका चिखलिया ने 'रामायण' ही नहीं बल्कि कई फिल्मों में भी अभिनय किया है।
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका चिखलिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रामानंद सागर के निर्देशन में बने धारावाहिक 'रामायण' में माता सीता की भूमिका निभाने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया को घर-घर में माता सीता के रूप में ही पहचाना जाता है। 'रामायण' में अपने किरदार को उन्होंने इतनी बखूबी से निभाया कि इतने वर्ष बाद भी लोग उनमें माता सीता की छवि देखते हैं। दीपिका चिखलिया ने 'रामायण' ही नहीं बल्कि कई फिल्मों में भी अभिनय किया है। हालांकि उन्हें पहचान राम की सीता बनने के बाद ही मिली। दीपिका चिखलिया आज अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए इस मौके पर हम आपको उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं...
2 of 5
दीपिका चिखलिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका चिखलिया का जन्म 29 अप्रैल 1965 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुआ था। दीपिका का रुझान शुरुआत से ही अभिनय की तरफ था। वह अपने स्कूल में भी हमेशा छोटे-मोटे नाटकों में भाग लिया करती थीं। दीपिका ने बताया था कि उनके पिता का ट्रांसफर कोलकाता में हुआ जहां वह चार साल रही थीं। इस दौरान बंगाली फिल्मों के जाने माने अभिनेता उत्तम कुमार ने उन्हें एक पार्टी देखा तो उन्होंने अभिनेत्री को अपनी फिल्म में बाल कलाकार के रूप में लेने की बात कही। हालांकि दीपिका छोटी थी, इसलिए उनके माता-पिता ने इसकी इजाजत नहीं दी।
3 of 5
दीपिका चिखलिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'सुन मेरी लैला' के साथ की थी। राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी उनकी पहली फिल्म से उन्हें खूब पहचान मिली थी। इसमें दीपिका मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आई थीं। उन्होंने अपने अभिनय करियर में हिंदी के अलावा कन्नड़, मलयालम, तमिल बंगाली भाषा की फिल्मों में भी काम किया। इसके बाद दीपिका ने राजश्री प्रोडक्शन का ही एक धारावाहिक 'पेइंग गेस्ट' किया। इसके बाद उनके पास कई टीवी शो के ऑफर आने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीपिका चिखलिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
रामानंद सागर के धारावाहिक 'विक्रम बेताल' में भी दीपिका अभिनय करती हुई नजर आई थीं। इस शो की अलग-अलग छोटी-छोटी कहानियों में वह कई छोटे और बड़े किरदारों में दिखाई दी थीं। दीपिका चिखलिया ने 'भगवान दादा', 'चीख', 'घर का चिराग', 'खुदाई' और 'पत्थर' जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया है।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका चिखलिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि दीपिका चिखलिया ने राजनीति में भी अपनी किस्मत अजमाई। साल 1991 में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार के रुप में अभिनेत्री ने गुजरात की वडोदरा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। दीपिका ने राजा रणजीत सिंह गायकवाड को 50 हजार से भी ज्यादा वोटों से हराकर जीत हासिल की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।