{"_id":"662e501f62c04d455f062006","slug":"irector-producer-rajan-shahi-talks-about-termination-of-hina-khan-from-the-hit-show-yeh-rishta-kya-kehlata-2024-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajan Shahi: प्रोड्यूसर राजन शाही का खुलासा, बोले- हिना खान ने किया था शिवांगी जोशी के साथ काम करने से इनकार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rajan Shahi: प्रोड्यूसर राजन शाही का खुलासा, बोले- हिना खान ने किया था शिवांगी जोशी के साथ काम करने से इनकार
Sun, 28 Apr 2024 07:43 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Sun, 28 Apr 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर शो में से एक शो है। यह शो पिछले कई वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन कर है है। हाल ही में शो के निर्माता राजन शाही ने हिना खान के बारे में बातें करते हुए बोले, 'हिना खान सच में एक अच्छी अभिनेत्री हैं, लेकिन जब हम साथ में काम कर रहे थे तब हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था'।
हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
राजन शाही अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'दरअसल हिना खान को शिवांगी जोशी के किरदार से परेशानी होने लगी थी। उन्हें ऐसा लगने लगा था कि 'नायरा' का महिमामंडन किया जा रहा है शो में, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा था। हिना और शिवांगी दोनों को बराबर ही स्क्रीन टाइम मिल रहा था'।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए राजन कहते हैं, 'हिना खान शो के स्क्रिप्ट में भी हस्तक्षेप करने लगी थीं और इससे काफी असहमतियां पैदा होने लगी थीं। चैनल और टीम ने मिलकर कई बार उनके साथ मीटिंग भी की, लेकिन हिना असंतुष्ट ही रहीं। हमने फिर तय किया की अब हम 'अक्षरा' के किरदार को ही समाप्त कर देंगे ताकि बिना किसी दिक्कत के हिना शो से बाहर हो जाएं'।
विज्ञापन
हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं अब हिना खान और राजन शाही एक दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ता साझा करते हैं, लेकिन एक वक्त था जब दोनों एक-दूसरे से काफी नाराज नजर आते थे। राजन कहते हैं, 'मैं काफी समय से देख रहा था कि हिना शिवांगी के साथ दृश्यों को लेकर असंतुष्ट रहती हैं, लेकिन एक दिन उन्होंने शिवांगी के साथ शूटिंग करने से इंकार कर दिया और उसी दिन हमने तय कर लिया था कि अब हिना खान के साथ शो में आगे काम नहीं करेंगे। हालांकि अगले दिन हिना ने शूटिंग जरूर किया, लेकिन तब तक उन्हें शो से निकाले जाने का फैसला लिया जा चुका था'।