{"_id":"662e55fef6090a8acd0ee38b","slug":"bollywood-top-five-blockbuster-movies-bhool-bhulaiyaa-3-welcome-back-golmaal-murder-3-don-3-2024-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Actor Replace: बॉलीवुड की पांच ब्लॉकबस्टर फिल्में, जिनके सीक्वल से मेन लीड हीरो को हटाया गया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bollywood Actor Replace: बॉलीवुड की पांच ब्लॉकबस्टर फिल्में, जिनके सीक्वल से मेन लीड हीरो को हटाया गया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 28 Apr 2024 07:28 PM IST
सार
बॉलीवुड में कई फिल्में बनती हैं और जब वह फिल्म हिट हो जाती है तो उस फिल्म का सीक्वल भी बनता है। आज उन 5 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनके सीक्वल से उनके सबसे बड़े स्टार्स को ही गायब कर दिया गया। इस लिस्ट में 'डॉन', वेलकम, भूल भुलैया, गोलमॉल और मर्डर शामिल है।
विज्ञापन
1 of 6
सीक्वल से हटाए गए मेन लीड हीरो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड में कई फिल्में बनती हैं और जब वह फिल्म हिट हो जाती है तो उस फिल्म का सीक्वल भी बनता है। ऐसी ही कुछ बॉलीवुड की फिल्में हैं जिनके एक नहीं बल्कि एक से ज्यादा सीक्वल बने हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इन सभी सीक्वल में लीड हीरो को हमेशा हटा दिया गया। आज उन 5 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनके सीक्वल से उनके सबसे बड़े स्टार्स को ही गायब कर दिया गया। इस लिस्ट में 'डॉन', वेलकम, भूल भुलैया, गोलमॉल और मर्डर शामिल है।
2 of 6
फिल्म डॉन
- फोटो : सोशल मीडिया
डॉन
सबसे पहले बात करे निर्देशक फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन' की। इस फिल्म के सबसे पहले पार्ट में अमिताभ थे। इसके बाद 'डॉन 2' में अमिताभ की जगह बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने ली। इसके बाद अब जल्द ही इस फिल्म का तीसरा सीक्वल 'डॉन 3' आ रहा है। इस फिल्म में शाहरुख खान की जगह अब रणवीर सिंह ने ली है। यह फिल्म पूरी तरह से क्राइम, थ्रिलर, सस्पेंस और धमाकेदार एक्शन से भरपूर होती है। इस फिल्म में रणवीर के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी।
3 of 6
फिल्म भूल भुलैया
- फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया
फिल्म 'भूल भुलैया 3' की बात करें तो यह फिल्म अक्षय कुमार के करियर की माइलस्टोन फिल्म साबित हुई है। लोगों ने इस फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय कुमार की दमदार कॉमेडी को खूब एंजॉय किया। पर जब इसका दूसरा पार्ट बना, तो इसमें कार्तिक आर्यन ने अक्षय कुमार की जगह ले ली। उस समय लोगों ने कहा कि 'भूल भुलैया 2' को अक्षय कुमार के बिना देखना मुश्किल होगा। लेकिन उनके बिना 'भूल भुलैया 2' बनी भी और चली भी। इसके बाद इस फिल्म का अब तीसरा पार्ट आ रहा है 'भूल भुलैया 3'। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन रूह बाबा बनकर एक बार फिर से लोगों के भूतों को भगाते नजर आएंगे। इस फिल्म में कार्तिक के अलावा विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित अहम रोल में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फिल्म वेलकम
- फोटो : सोशल मीडिया
वेलकम
'वेलकम' जबरदस्त कॉमेडी से भरपूर फिल्म रही। जब इसकी फ्रेंचाइज की दूसरी फिल्म 'वेलकम बैक' बनी, तो अक्षय कुमार इसका हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह जॉन अब्राहम ने ले ली थी। ऐसा कहा गया कि अक्षय के साथ स्क्रिप्ट पर बात नहीं बन पाई थी, तो कई लोगों ने कहा कि उस समय अक्षय काफी व्यस्त थे। बहरहाल, अब अक्षय कुमार वेलकम 3, जिसे 'वेलकम टू जंगल' में वापसी कर रहे हैं। लेकिन इस बार 'वेलकम' के दो लाजवाब कैरेक्टर मजनू और शेट्टी भाई इसका हिस्सा नहीं होंगे। कितने भी नए एक्टर्स इस फ्रेंचाइज से जुड़ जाएं, पर नाना पाटेकर और अनिल कपूर की कमी कोई पूरी नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म गोलमॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
गोलमॉल
'गोलमाल' एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म के पहले पार्ट में अजय देवगन, तुषार कपूर, अरशद वारसी और शर्मन जोशी अहम किरदार में नजर आए थे। पर जब रोहित शेट्टी ने इसका दूसरा पार्ट बनाया, तो इसमें शर्मन जोशी को हटा दिया। शर्मन की श्रेयस तलपड़े ने बाजी मारी। इसके बाद इस सीरीज की दो और फिल्में बनीं, पर इन दोनों में भी शर्मन नहीं लौटे। बहरहाल, अब इस फिल्म की पांचवी फिल्म 'फिर गोलमाल' भी आने वाली है। हालांकि अभीतक इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन शर्मन के फैंस को उम्मीद है कि वह इस फिल्म में वापस एंट्री करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।