{"_id":"648068f9ac0766063800aa8c","slug":"actress-akshara-singh-now-working-with-small-stars-of-bhojpuri-industry-and-monalisa-husband-actor-vikrant-2023-06-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshara Singh: अक्षरा के सामने इसलिए फीके पड़े मोनालिसा के पति विक्रांत, नए चेहरों पर भोजपुरी का नया दांव","category":{"title":"Bhojpuri","title_hn":"भोजपुरी","slug":"bhojpuri"}}
Akshara Singh: अक्षरा के सामने इसलिए फीके पड़े मोनालिसा के पति विक्रांत, नए चेहरों पर भोजपुरी का नया दांव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Wed, 07 Jun 2023 04:54 PM IST
सार
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह न सिर्फ फिल्मों में अपने अभिनय से बल्कि अपनी गायकी से भी गर्दा उड़ाती रहती है। अक्षरा सिंह भोजपुरी में रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे बड़े सितारों के साथ फिल्में कर चुकी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मोनालिसा और विक्रांत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह न सिर्फ फिल्मों में अपने अभिनय से बल्कि अपनी गायकी से भी गर्दा उड़ाती रहती है। अक्षरा सिंह भोजपुरी में रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे बड़े सितारों के साथ फिल्में कर चुकी हैं। लेकिन, पिछले कुछ समय से अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारों के साथ काम न करके ज्यादातर ऐसे भोजपुरी सितारों के साथ काम कर रही हैं जिनकी मार्केट वैल्यू बड़े सितारों की अपेक्षा काफी कम है। ऐसी ही एक फिल्म में अब वह मोनालिसा के पति के साथ काम कर रही हैं।
2 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाले सितारों से ज्यादा चार्ज करती है। अक्षरा सिंह के पिछली 10 फिल्मों में नजर डाले तो भोजपुरी अभिनेता और सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' के अलावा उन्होंने जितनी भी फिल्में की हैं, उनमें सारे के सारे नायक उनसे जूनियर हैं। और, फीस के मामले में तो उनके सामने कहीं नहीं ठहरते। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्म 'लव मैरिज' में अमरीश सिंह, 'डार्लिंग' में राहुल शर्मा, 'ये कहानी है लैला मजनू की' में प्रदीप पांडे चिंटू, 'रांची के राजा राजकुमार' में रितेश पांडे, 'शुभ घड़ी आए' में अरविंद अकेला कल्लू और 'राजा राजकुमार' में रितेश पांडे के साथ काम किया है।
3 of 5
अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन दिनों अक्षरा सिंह उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भोजपुरी फिल्म 'ज्योति' की शूटिंग कर रही है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत काम कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी दादा और पोती के रिश्ते के इर्द गिर्द बुनी गई है। अक्षरा सिंह कहती हैं, 'उम्र के हर एक पड़ाव पर रिश्तों की परिभाषा बदल रही है ऐसे में एक दादा और पोती के रिश्ते को ध्यान में रखकर इस फिल्म की कहानी लिखी गई है। यह फिल्म हमारे समाज के लिए एक नई दिशा भी तय कर सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बताते हैं कि इस फिल्म में जितना पारिश्रमिक भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह को मिल रहा है, उससे तीन गुना अक्षरा सिंह ले रही हैं। इतना ही नहीं, जब भोजपुरी सिनेमा के निर्माता प्रदीप शर्मा ने अपने बेटे राहुल शर्मा को भोजपुरी फिल्म 'डार्लिंग' में हीरो बनाया था तब भी इस फिल्म में काम करने के लिए अक्षरा सिंह ने तगड़ी फीस वसूली थी।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बात करें भोजपुरी फिल्म 'ज्योति' की, तो यह एक महिला प्रधान फिल्म है। लालबाबू पंडित के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत के अलावा जे नीलम, अमित शुक्ला, बीना पांडे, पुण्य दर्शन गुप्ता, राजेन्द्र मिश्रा, बलराम पांडेय, सोनू पांडेय, धामा वर्मा व निशा तिवारी आदि की मुख्य भूमिकाएं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।