पौराणिक कथाओं में सती सावित्री और सत्यवान की कथा बहुत ही प्रचलित है। सती सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण की रक्षा यमराज से की थी। सती बिहुला की भी कहानी कुछ ऐसी ही हैं, जो स्वर्ग से अपने पति के प्राण को वापस लाती है। सती बिहुला के जीवन पर फिल्म 'सती बिहुला' का निर्माण हो रहा है, जिसकी शूटिंग इन दिन दिनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रही है।
Sati Bihula: इंद्र को अपने नृत्य से रिझाने वाली सती माता की कहानी, बड़े पर्दे पर ये अभिनेत्री बनेगी सती बिहुला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश और बिहार की लोक कथाओ में सती बिहुला की कहानी बहुत प्रचलित हैं। लोक कथाओ की मान्यताओं के अनुसार सती बिहुला लक्ष्मीपुर के राजा की बेटी थी। उनकी शादी हुई, वह अपने ससुराल नेवला, बिल्ली, गरुड़ के साथ पहुंचती है। लेकिन तमाम सावधानी के बावजूद एक तांत्रिक उनके पति लखंदर को सांप से डसवाने में कामयाब हो जाता है और लखंदर की मौत हो जाती है। ससुराल वाले बिहुला को अपशगुनी मानते हैं। बिहुला अपने पति का शव लेकर गंगा में कूद जाती है, जहां पर उसकी मुलाकात इंद्र के कपड़े धोने वाली एक महिला से होती है। वह साथ इंद्रलोक पहुंचती है। इंद्र के दरबार में वह नृत्य करती है, जिसे देखकर इंद्र बहुत खुश होते हैं। और, बिहुला से वरदान मांगने को कहते हैं। बिहुला अपने पति के जीवन के साथ साथ उसके भाइयों को जीवित करने का वरदान मांगती है, जिन्हें तांत्रिक ने उनके पति से पहले मार दिया था।
Devara: जूनियर एनटीआर ने फैंस को दी नए साल की बधाई, 'देवरा' के नए पोस्टर के साथ किया टीजर की रिलीज डेट का एलान
सती बिहुला पर बन रही भोजपुरी फिल्म में सती बिहुला की शीर्षक भूमिका निभा रही अभिनेत्री पायस पंडित कहती हैं, 'लोक संस्कृति की अमर किरदार सती बिहुला के किरदार को निभाना मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। सती बिहुला की कहानी महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रमाण है। इससे पता चलता है कि चलता है कि महिलाएं हर युग में मजबूत रही हैं, लेकिन बस उसे अपनी शक्ति को पहचानने की जरूरत है। सबसे बड़ा प्रमाण सती सावित्री और सती बिहुला की कथा है। मेरी कोशिश है कि सती बिहुला की भूमिका को इमानदारी से निभाऊं।'
Dunki: 'आसान नहीं था किंग ऑफ रोमांस के साथ रोमांस करना', तापसी ने बताया शाहरुख के साथ अपनी केमेस्ट्री का राज
फिल्म में सती बिहुला के पति लखंदर की भूमिका निभा रहे अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत कहते हैं, 'यह फिल्म महिलाओं के समर्पण की लोकगाथा पर आधारित फिल्म है। यह लोकगाथा अब अपनी जातीय सीमाओं से परे पूरे बिहार में पसंद की जाती है। यह कहानी सामाजिक व्यवस्था में महिलाओं के समर्पण और महत्व को रेखांकित करती है। इस फिल्म में लखंदर की भूमिका निभा कर बहुत ही उत्साहित हूं, उम्मीद करता हूं कि दर्शक मेरे इस किरदार को पसंद करेंगे।'
OTT This Week: जनवरी के पहले हफ्ते में रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज, नए साल पर चलेगा कंगना और मृणाल का जादू
भोजपुरी फिल्म 'सती बिहुला' का निर्देशन कर रहे रितेश ठाकुर कहते हैं, ' 'सती बिहुला' की कहानी लोक कथाओं में बहुत ही प्रचलित है। इस कहानी को परदे पर लाने का सिर्फ एक ही मकसद है कि यह कहानी और लोगों तक पहुंचे। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रही है,मुझे लगता है शूटिंग के लिए यह समय बहुत ही उपयुक्त है। इस फिल्म में हमने भोजपुरी के किसी बड़े सितारे को इसलिए नहीं लिया, क्योंकि उनकी पहले से एक छवि स्थापित हो चुकी है। मुझे ऐसे कलाकार की जरूरत थी, जिनकी कोई छवि ना हो। उन्हें फिल्म में सती बिहुला और लखंदर की नजर आएं।'
OTT This Week: जनवरी के पहले हफ्ते में रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज, नए साल पर चलेगा कंगना और मृणाल का जादू