फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: जब पर्दे पर लड़की बन इन भोजपुरी अभिनेताओं ने लूटी महफिल, खूब बजीं तालियां; भौचक्के रह गए थे फैंस

Sat, 05 Nov 2022 03:42 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 05 Nov 2022 03:42 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri actor who played the role of female in movies songs khesari lal yadav pawan singh nirahua ravi kishan
अवधेश मिश्रा, निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा के सितारे एक्टिंग, सिंगिंग और राजनीति तक में सक्रिय हैं। इंडस्ट्री का हर कलाकार अपने किरदार को शिद्दत से निभाता है। चाहे नायक हो या खलनायक ये अभिनेता अपने दमदार अभिनय से उस किरदार में जान फूंक देते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने पर्दे पर लड़की बनकर खूब वाहवाही बटोरी है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों से मिलवाने जा रहे हैं, जो लड़की बनकर पर्दे पर छाए और अपने दमदार अभिनय से सबका दिल जीत लिया।

Bhojpuri actor who played the role of female in movies songs khesari lal yadav pawan singh nirahua ravi kishan
दिनेश लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

दिनेश लाल यादव
भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार कहे जाने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अक्सर ही अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में निरहुआ 'नाच बैजू नाच' में महिला का किरदार निभाते नजर आए थे। अभिनेता को इस लुक में काफी पसंद किया गया था और उनके अभिनय की भी तारीफ हुई थी।

Devi Shri Prasad: देवी श्री प्रसाद के गाने में बिकिनी पहन महिलाओं ने किया मंत्रों का जाप, दर्ज हुआ मामला

Bhojpuri actor who played the role of female in movies songs khesari lal yadav pawan singh nirahua ravi kishan
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पवन सिंह
इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह को लड़की के अवतार में देखने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। लेकिन जब पवन पर्दे पर लड़की के किरदार में नजर आए, तो फैंस भी हैरान रह गए। पवन सिंह 'ट्रक ड्राइवर 2' और 'रंग दे प्यार के रंग में' सहित कई फिल्मों में लड़की बनकर लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। 'रंग दे प्यार के रंग में' में मोनालिसा के साथ पवन सिंह ने एक गाना फिल्माया था 'सईया कमाये खातीर चल गइले', जिसमें वह सूट पहनकर और दो चोटी बनाकर थिरकते नजर आए थे।

Shweta Bachchan: भाई से पैसे उधार लेकर काम चलाती थीं श्वेता बच्चन, बोलीं- मुझे फाइनेंस की जानकारी नहीं दी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri actor who played the role of female in movies songs khesari lal yadav pawan singh nirahua ravi kishan
अवधेश मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

अवधेश मिश्रा
इंडस्ट्री के जाने माने खलनायक और अभिनेता अवधेश मिश्रा अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन फिल्म 'ज्वाला' और 'अर्धनारी' में अवधेश मिश्रा ने महिला का किरदार निभाकर खूब तारीफ बटोरी थी। ज्वाला में अवधेश ने किन्नर का किरदार निभाया था, तो अर्धनारी में भी वह महिला किरदार निभाते दिखे।

Rishab Shetty: कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी ने ठुकराए बॉलीवुड के ऑफर, बोले- कन्नड़ में ही फिल्में करना चाहता हूं

विज्ञापन
Bhojpuri actor who played the role of female in movies songs khesari lal yadav pawan singh nirahua ravi kishan
प्रदीप पांडे चिंटू - फोटो : सोशल मीडिया

प्रदीप पांडे चिंटू
प्रदीप पांडे अक्सर एक्शन या रोमांटिक फिल्मों में नजर आए हैं, लेकिन फिल्म 'दुलारा' में उन्होंने लड़की के किरदार निभाकर लोगों को हैरान कि दिया। प्रदीप ने न सिर्फ लड़की का किरदार निभाया, बल्कि लोगों के दिलों में भी एक खास जगह बना ली। 

Elon Musk: एलन मस्क की लव लाइफ तो बड़ी फिल्मी है! एम्बर हर्ड से लेकर ग्रिम्स तक इन हसीनाओं को कर चुके हैं डेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed