अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो हिट फिल्म और शानदार गानों से दर्शकों के दिलों में राज करती हैं। अभिनेत्री कई स्टेज प्रोग्राम भी करती हैं, जिसमें वह आग लगा देती हैं। लेकिन अब अक्षरा सिंह के स्टेज प्रोग्राम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री एक शख्स पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं क्योंकि उस व्यक्ति ने अक्षरा पर पैसे लुटाने की गलती की थी।
Akshara Singh: लाइव परफॉर्मेंस में शख्स ने अक्षरा सिंह पर लुटाए पैसे, भड़कीं अभिनेत्री ने उठाया यह कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल वीडियो एक प्रोग्राम का है, जिसमें अक्षरा अपनी आवाज का जादू दिखाने पहुंचीं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह स्टेज पर आगे बढ़कर गाना शुरू ही करती हैं लेकिन तभी अचानक ही साइड से एक आदमी आगे आता है और अभिनेत्री पर खूब सारे नोट लुटा कर चला जाता है। शख्स की इस हरकत से अक्षरा सिंह इतना भड़क जाती हैं कि वह तुरंत गाना बंद कर देती हैं और स्टेज से उतरने के लिए पीछे की ओर मुड़ जाती हैं। इस दौरान अभिनेत्री के चेहरे पर गुस्सा साफ देखा जा सकता है।
बता दें कि अक्षरा सिंह ने अपने करियर की शुरुआर बतौर एक्टर साल 2010 में की थी। उनकी पहली फिल्म 'सत्यमेव जयते' है, जिसमें वह रवि किशन के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में अक्षरा के काम को पसंद किया गया, जिसके बाद अभिनेत्री के पास फिल्मों की लाइन लग गईं। हालांकि, अभिनेत्री को भोजपुरी सिनेमा में टॉप अभिनेत्री की पहचान 'ऐ बलमा बिहार वाला' से मिली, जो साल 2016 में रिलीज हुई थी। अक्षरा शानदार सिंगर भी हैं। उनका गाना 'इधर आने का नहीं' ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।
Hema Malini: हेमा मालिनी को प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों सम्मानित
अक्षरा सिंह की पॉपुलैरिटी सिर्फ यूपी और बिहार तक सीमित नहीं है। 'बिग बॉस ओटीटी' में आने के बाद अभिनेत्री की लोकप्रियका में चार चांद लग गए थे। इस शो में अभिनेत्री के धाकड़ अंदाज को खूब पसंद किया गया। हालांकि, वह शो में ज्यादा लंबा टिक नहीं पाईं।
Amitabh Bachchan: तोड़ी बिग बी के घर की सिक्योरिटी, घर में घुसा और फिर...छूने लगा अमिताभ के पैर... देखें फोटोज