लोकप्रियता के मामले में भोजपुरी अभिनेत्रियां किसी से कम नहीं। बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस की तरह ही क्षेत्रीय सिनेमा की इन अभिनेत्रियों का फैन बेस है। सोशल मीडिया पर भी ये खूब चर्चा में रहती हैं। यही वजह है कि नेटवर्थ के मामले में भी भोजपुरी एक्ट्रेस करोड़ों की मालकिन हैं। आइए जानते हैं किसके पास कितनी संपत्ति है...
Bhojpuri Actress: रईसी में किसी से कम नहीं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, इतनी संपत्ति की हैं मालकिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री हैं। वह न सिर्फ भोजपुरी, बल्कि हिंदी सिनेमा और टेलीविजन जगत में भी सक्रिय हैं। रईसी के मामले में वह किसी से कम नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनालिसा की नेटवर्थ करीब 40 करोड़ रुपये है।
Suriya 44: 'सूर्या 44' का हिस्सा बनीं श्रिया सरन, कार्तिक सुब्बाराज की फिल्म में डांस नंबर पर लगाएंगी ठुमके?
अक्षरा सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है। अक्षरा सिंह अपने अभिनय से तो फैंस के बीच लोकप्रिय हैं हीं, साथ ही सिंगिंग से भी दिल जीत लेती हैं। उन्होंने कई हिट गाने गाए हैं। एक्टिंग और सिंगिंग से उनकी काफी अच्छी इनकम होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षरा सिंह के पास करीब 50 से 60 करोड़ रुपये नेट वर्थ है।
Stree 2 Day 14 Box Office: बॉक्स ऑफिस की गद्दी से 'स्त्री 2' को हिलाना हुआ मुश्किल, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
रानी चटर्जी अपने अभिनय के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी वे उनकी फिटनेस देखने लायक है। एक्ट्रेस नियमित रूप से कसरत करती हैं और सोशल मीडिया पर फैंस के साथ झलकियां साझा करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टेस रानी चटर्जी की नेटवर्थ 7 करोड़ रुपये से अधिक है।
Hrithik Roshan: 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' के प्रीक्वल का हिस्सा होंगे ऋतिक रोशन? शोरनर पायने के बयान ने बढ़ाई हलचल
इसी तरह अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस में शामिल हैं। आम्रपाली दुबे की नेटवर्थ करीब 14 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनके अलावा काजल राघवानी का नाम भी पॉपुलर अभिनेत्रियों में शामिल है। काजल की नेटवर्थ भी 14 करोड़ रुपये बताई जाती है।