फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: ये अभिनेत्रियां 'मी टू' और 'कास्टिंग काउच' का हुईं शिकार, फिल्म डायरेक्टर्स पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 06 Dec 2022 12:27 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 06 Dec 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actress rani chaterjee akshra singh pakhi hegde made me too casting couch Allegations on directors
रानी चटर्जी, अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया में बहुत लोग अभिनेता या अभिनेत्री बनने का सपना लेकर आते हैं। कई लोगों के सपने पूरे होते हैं, लेकिन कुछ लोगों को अपने सपने पूरे करने के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ती हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण 'मी टू' कैंपेन है। अभिनेत्रियों को अभिनय की दुनिया में अपने कदम जमाने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियां फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और अभिनेताओं पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी हैं। भोजपुरी सिनेमा भी इससे अछूता नहीं है। आज हम आपको बताएंगे भोजपुरी इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने फिल्म डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Bhojpuri Actress rani chaterjee akshra singh pakhi hegde made me too casting couch Allegations on directors
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रानी चटर्जी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भोजपुरी सिनेमा की एक्शन क्वीन रानी चटर्जी का आता है। हाल ही में उन्होंने डायरेक्टर साजिद खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रानी ने इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म 'हिम्मतवाला' के समय आइटम सॉन्ग के लिए साजिद खान की टीम में उनसे संपर्क किया था। साजिद ने रानी को अकेले घर बुलाया। रानी से उनकी टांगे दिखाने को कहा और रानी से उनका ब्रेस्ट साइज भी पूछा। उनके ब्वॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध के बारे में भी सवाल किए। इसके बाद साजिद उन्हें गलत तरीके से छूने लगे।

यह भी पढ़ें: Ayushmann Khurrana: आयुष्मान की 'डॉक्टर जी' सिनेमाघरों में नहीं कर पाई थी कमाल, क्या ओटीटी पर दिखाएगी धमाल?
 
Bhojpuri Actress rani chaterjee akshra singh pakhi hegde made me too casting couch Allegations on directors
पाखी हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया
पाखी हेगड़े
भोजपुरी की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक पाखी हेगड़े भी इस लिस्ट में शामिल हैं। पाखी ने भोजपुरी फिल्मों के डायरेक्टर पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया है। पाखी ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि उन्हें अपने शुरुआती करियर के दौरान बहुत मुश्किलें झेलनी पड़ी थी। फिल्मों में जल्दी काम नहीं मिलता था।

यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan: साउथ फिल्मों में डेब्यू की तैयारी में हैं कार्तिक! बताया कौन सी मूवीज में करना चाहते हैं काम
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actress rani chaterjee akshra singh pakhi hegde made me too casting couch Allegations on directors
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह - फोटो : अमर उजाला
अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह भोजपुरी की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। आए दिन वे सुर्खियों में रहती हैं। आज भोजपुरी की सबसे महंगी अभिनेत्री मानी जाने वाली अक्षरा भी 'कास्टिंग काउच' का शिकार हो चुकी हैं। अक्षरा सिंह ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब पवन सिंह से उनका ब्रेअकप हुआ, तब उन्हें फिल्मों में काम नहीं दिया जाता था। कई डायरेक्टर्स ने उन्हें फिल्मों में से निकाल दिया था। कई फिल्मों में 'कास्टिंग काउच' का भी शिकार होना पड़ा। वे दो साल तक बेरोजगार भी रही थीं।

यह भी पढ़ें: The Kapil Sharma Show: कपिल के शो में सिद्धू के बाद छिनने जा रही अर्चना सिंह की कुर्सी, आखिर किससे है खतरा?
 
विज्ञापन
Bhojpuri Actress rani chaterjee akshra singh pakhi hegde made me too casting couch Allegations on directors
अल्फिया शेख - फोटो : सोशल मीडिया
अल्फिया शेख 
इस लिस्ट में अगला नाम अल्फिया शेख का है। भोजपुरी की आइटम गर्ल अल्फिया शेख ने अभिनेता और फिल्म डायरेक्टर हैदर काजमी पर 'मी टू' का आरोप लगाया था। अल्फिया शेख ने कहा था कि वे यौन उत्पीड़न का शिकार हुई थीं। अल्फिया ने हैदर के खिलाफ मुंबई के ओसीवारा पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। अल्फिया शेख और हैदर काजमी हिंदी फिल्म 'जिहाद' में एक साथ मुख्य भूमिका में नजर आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल मचाएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज, तापसी और रणदीप हुड्डा का चलेगा जादू
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed