रियलिटी शो 'बिग बॉस' अक्सर ही चर्चा का विषय बना रहता है। इस शो को टॉप रेटिंग वाले शोज में शामिल किया जाता है। जब भी बिग बॉस के किसी भी सीजन का आगाज होता है तो दर्शक इसे देखने के लिए उत्सुक हो जाते हैं। फिलहाल, 'बिग बॉस 16' इन दिनों खूब चर्चा में है। इस सीजन में आए दिन बड़े धमाके और लड़ाई देखने को मिलती हैं। सलमान खान के घर में टीवी सितारों से लेकर बड़े पर्दे के सितारों तक सभी ने अपना रंग जमाया है। बॉलीवुड ही नहीं, भोजपुरी सितारों ने भी बिग बॉस के घर में अपना धमाल मचाया है। आज हम आपको इस खबर में बताते हैं कि सलमान खान की 'बिग बॉस' में कौन-कौन से भोजपुरी सितारे चार चांद लगा चुके हैं...
Bhojpuri Celebs: 'बिग बॉस' के घर में गर्दा उड़ा चुके हैं ये भोजपुरी सितारे, शो में भी दिखा था भोजपुरिया अंदाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेसारी लाल यादव
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भोजपुरी के हिट मशीन कहे जाने वाले अभिनेता खेसारी लाल यादव का आता है। खेसारी लाल 'बिग बॉस' सीजन 13 का हिस्सा रह चुके हैं। घर के काम और सभी टास्क में भी खेसारी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते थे। इस शो में खेसारी ने अपने मजाकिया अंदाज से लोगों का खूब मनोरंजन किया था। भले ही खेसारी लाल यादव शो में ट्रॉफी नहीं जीत पाए, लेकिन उन्होंने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया था।
Gippy Grewal: सुपरस्टार बनने से पहले गाड़ियां धोते थे गिप्पी ग्रेवाल, संघर्ष के बाद मिला यह मुकाम
अक्षरा सिंह
इस लिस्ट में दूसरा नंबर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का आता है। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्षरा साल 2021 में 'बिग बॉस ओटीटी' का हिस्सा रह चुकी हैं। इस शो में अक्षरा ने अपना दमदार प्रदर्शन दिया और सभी फैंस का दिल भी जीता। इस शो के बाद से अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई थी और उन्हें मिलिंद गाबा जैसा सच्चा दोस्त भी मिल गया। इस शो में अक्षरा ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें भी फैंस के साथ साझा की थीं।
Honey Singh: गर्लफ्रेंड टीना थडानी को खुलेआम किस करने पर हनी सिंह ट्रोल, यूजर्स बोले- रात की उतरी नहीं..
मनोज तिवारी
भोजपुरी इंडस्ट्री के दमदार अभिनेता और गायक मनोज तिवारी भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। मनोज तिवारी ने भी अपना जलवा 'बिग बॉस' में बिखेरा था। मनोज तिवारी 'बिग बॉस' सीजन 4 में नजर आए थे। इस शो में वह डॉली बिंद्रा के साथ लड़ाई की वजह से अक्सर चर्चा में रहते थे। पूरे सीजन के दौरान मनोज तिवारी ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया, जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया था।
Bholaa: अजय देवगन ने न्यू ईयर पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, साझा की 'भोला' की नई झलक
रवि किशन
सलमान खान के घर में भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन भी अपना परचम लहरा चुके हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी दमदार अदाकारी का जलवा बिखेरने के बाद रवि किशन ने 'बिग बॉस' के पहले सीजन में एंट्री की थी। 'बिग बॉस' के पहले ही सीजन में रवि किशन ने सभी प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर दी थी। बिग बॉस में रवि किशन के दमदार प्रदर्शन को दर्शक आज तक नहीं भूले हैं। रवि किशन 'बिग बॉस' सीजन वन के दूसरे रन-अप बने थे।
Vijay-Rashmika: क्या रिलेशनशिप में हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना! वेकेशन की इन तस्वीरों से मिले संकेत