फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: बॉलीवुड से नकल कर बनाई गईं ये भोजपुरी फिल्में, शाहरुख ही नहीं पर्दे पर सनी देओल बनकर भी छाए निरहुआ

Thu, 08 Dec 2022 01:00 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 08 Dec 2022 01:00 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Movies Copied from Bollywood Border nirahua Satya pawan singh vivah parivar karan arjun
पवन सिंह, निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा का रुतबा और लोकप्रियता अब काफी बढ़ गई है। इंडस्ट्री के सितारे और गाने अक्सर ही सुर्खियों में छाए रहते हैं। भोजपुरी में हर साल कई फिल्मों का निर्माण होता है, जिसमें बॉलीवुड की हिट फिल्मों की कॉपी करके भी कई फिल्में बनाई गई हैं। बॉलीवुड में बड़े बजट में बने इन फिल्मों को भोजपुरी में कम बजट में बेहद शानदार तरीके से बनाया गया है, जिन्हें दर्शकों ने भी काफी पसंद किया है। तो चलिए आज इस रिपोर्ट में आपको कुछ ऐसे ही भोजपुरी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो बॉलीवुड से कॉपी करके बनाई गई हैं।

Bhojpuri Movies Copied from Bollywood Border nirahua Satya pawan singh vivah parivar karan arjun
आज के करण-अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

आज के करण-अर्जुन
शाहरुख खान और सलमान खान की 1995 में आई फिल्म ‘करण अर्जुन’ बेहतरीन फिल्मों में से एक है। भोजपुरी में रीमेक की गई इस फिल्म में शाहरुख खान के किरदार में दिनेश लाल निरहुआ और सलमान खान के किरदार में प्रवेश लाल यादव नजर आए थे। वहीं, पाखी हेगड़े ने भी अहम किरदार निभाया था। भोजपुरी में बनी फिल्म को  दर्शकों ने पसंद किया था।

Bhojpuri: कृष्ण की भक्ति में रंगीं प्रियंका पंडित, खुद को बताती हैं फुल टाइम श्रद्धालु और पार्ट टाइम कलाकार

Bhojpuri Movies Copied from Bollywood Border nirahua Satya pawan singh vivah parivar karan arjun
बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉर्डर
भारत पाकिस्तान के युद्ध पर बनी इस फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। बॉलीवुड में बनी इस फिल्म के भोजपुरी रीमेक में दिनेश लाल निरहुआ ने सनी देओल वाली भूमिका निभाई थी। वहीं, निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे को कास्ट किया गया था। इनके अलावा फिल्म में अवधेश मिश्रा, संजय पांडे, सुनील थापा, शुभी शर्मा, विक्रांत सिंह राजपूत, सीमा सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

Ranbir Kapoor: हॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में हैं रणबीर कपूर? रेड सी फिल्म फेस्टिवल में निर्देशन की जताई इच्छा
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Movies Copied from Bollywood Border nirahua Satya pawan singh vivah parivar karan arjun
विवाह - फोटो : सोशल मीडिया

विवाह
शाहिद कपूर और अमृता राव की 2006 में आई फिल्म ‘विवाह’ को लोग आज भी पसंद करते हैं। राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के भोजपुरी वर्जन को भी सराहा गया है। इस फिल्म में प्रदीप पांडेय, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में थे।

दुखद: KGF फेम कृष्णा जी राव का 70 साल की उम्र में निधन, यश के साथ फिल्म में निभाया था ये अहम किरदार

विज्ञापन
Bhojpuri Movies Copied from Bollywood Border nirahua Satya pawan singh vivah parivar karan arjun
सत्या - फोटो : सोशल मीडिया

सत्या
मुंबई अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म ‘सत्या’ के भोजपुरी रीमेक में पवन सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, दया शंकर पांडे, अन्नू उपाध्याय, बिपिन सिंह, उमेश सिंह, निधि झा ने भी फिल्म में शामिल थे। बॉलीवुड की तरह ही भोजपुरी फिल्म को भी दर्शकों ने पसंद किया था।  

Dangerous: फिल्म प्रमोट करने के लिए राम गोपाल वर्मा ने पार की हद! एक्ट्रेस के पैरों में बैठ किस करते आए नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed