फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: आम्रपाली को छोड़ नीलम गिरी के साथ समय बिताते नजर आए निरहुआ! सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

Wed, 07 Dec 2022 05:49 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 07 Dec 2022 05:49 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri neelam giri share photos with Actor Dinesh lal yadav nirahua from shooting of film rishton ka batwara
दिनेश लाल यादव, नीलम गिरी - फोटो : Instagram

हिंदी और साउथ फिल्मों के साथ-साथ लोगों के दिलों दिमाग पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का खुमार भी बखूबी चढ़ा हुआ है। दिन-ब-दिन भोजपुरी इंडस्ट्री के फैंस बढ़ते जा रहे हैं। लोगों के दिमाग में इसके सितारों के लिए गजब का पागलपन देखने को मिलता है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के इन्हीं सितारों में से एक दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ हैं, जिनका नाम अक्सर पॉपुलर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ जुड़ता रहता है। आम्रपाली और निरहुआ का रिश्ता आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। लेकिन आज अभिनेता आम्रपाली को छोड़ किसी और के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।  

Bhojpuri neelam giri share photos with Actor Dinesh lal yadav nirahua from shooting of film rishton ka batwara
दिनेश लाल यादव, नीलम गिरी - फोटो : Instagram

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ आज आम्रपाली दुबे को छोड़ किसी और भोजपुरी एक्ट्रेस संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। यह अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि नीलम गिरी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होती इन तस्वीरों में दोनों को साथ में किसी पार्क में बैठे देखा जा सकता है। यह तस्वीरें नीलम गिरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की हैं। नीलम गिरी द्वारा साझा की गई तस्वीरों में दोनों साथ में कई पोज दे रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए नीलम गिरी ने लिखा, 'दिनेश लाल यादव सर के साथ... रिश्तो का बटवारा।' अभिनेत्री के इस कैप्शन से साफ हो गया है कि निरहुआ और नीलम गिरी की ये तस्वीरें फिल्म की शूटिंग की हैं।  
Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह का नया रोमांटिक गाना 'पिया के झुलुफिया' रिलीज, फैंस को पसंद आ रहा कॉलेज रोमांस

Bhojpuri neelam giri share photos with Actor Dinesh lal yadav nirahua from shooting of film rishton ka batwara
दिनेश लाल यादव, नीलम गिरी - फोटो : Instagram

तस्वीरों में नीलम गिरी जहां गुलाबी रंग का सलवार-सूट पहने दिख रही हैं, वहीं निरहुआ काला चश्मा, जीन्स और शर्ट में डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री और जोड़ी देखते ही बन रही है। नीलम गिरी के साथ अभिनेता की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं। इस पोस्ट पर अभी तक 31 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। फैंस अपने पसंदीदा एक्टर्स की तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। 
Bandaa: मनोज बाजपेयी स्टारर कोर्ट रूम ड्रामा का पहला पोस्टर रिलीज, जबरदस्त है फिल्म का नाम और पंच लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri neelam giri share photos with Actor Dinesh lal yadav nirahua from shooting of film rishton ka batwara
दिनेश लाल यादव, नीलम गिरी - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि दिनेश लाल यादव निरहुआ और नीलम गिरी जल्द ही एक साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देने वाले हैं। दोनों आगामी भोजपुरी फिल्म 'रिश्तों का बटवारा' में साथ काम करते नजर आएंगे। इन दिनों दोनों उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में इसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।  
Brahmastra: सबसे ज्यादा गूगल की गई फिल्मों में 'ब्रह्मास्त्र' का बोलबाला, 'कश्मीर फाइल्स' और RRR को भी पछाड़ा

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neelam Giri 🤍 (@neelamgiri_)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed