फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri Actress: छोटे पर्दे पर भी अभिनय की छाप छोड़ चुकी हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, इन टीवी शो में आई हैं नजर

Wed, 07 Dec 2022 01:09 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 07 Dec 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
These Actresses Hit at Small Screen Along with Bhojpuri Industry from Amrapali Dubey to Monalisa
मोनालिसा-अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अपने स्टाइल और अभिनय से फैंस के दिलों पर राज करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। दूसरी तरफ फैंस भी इनके अभिनय और लुक्स के दीवाने हैं। दिलचस्प बात यह है कि भोजपुरी सिनेमा की कुछ एक्ट्रेस ने छोटे पर्दे पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है। इन एक्ट्रेस ने टीवी पर भी काम किया है। यहां तक कि कुछ ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से ही की थी। आइए जानते हैं...

These Actresses Hit at Small Screen Along with Bhojpuri Industry from Amrapali Dubey to Monalisa
आम्रपाली दुबे - फोटो : insta

आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे को आज के समय में किसी परिचय की जरूरत नहीं है। एक्ट्रेस भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बन चुकी हैं, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी टीवी शो 'रहना है तेरी पलक की छांव में' से की थी। इसके अलावा एक्ट्रेस 'मायका', 'सात फेरे' जैसे कई टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं। इन सीरियल्स को करने के बाद आम्रपाली को टीवी इंडस्ट्री में फेम मिलना शुरू हो गया था।
Uuchai: 'ऊंचाई' की ऑनलाइन रिलीज को लेकर कोई योजना नहीं, फिल्म से जुड़ी टीम ने की दर्शकों से भावुक अपील

These Actresses Hit at Small Screen Along with Bhojpuri Industry from Amrapali Dubey to Monalisa
मोनालिसा - फोटो : insta

मोनालिसा
मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। आज शायद ही कोई ऐसा फैन हो जो मोनालिसा को नहीं जानता हो। मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में आने के लिए काफी मेहनत की है। भोजपुरी ही नहीं अब वे हिंदी टीवी का जाना-माना चेहरा भी बन चुकी हैं। एक्ट्रेस 'नजर', 'नमक इश्क का', 'स्मार्ट जोड़ी' जैसे कई हिंदी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 'बिग बॉस' में बतौर कंटेस्टेंट भी हिस्सा लिया था, जहां उन्हें काफी पसंद किया गया था।
Mallika Sarabhai: मल्लिका साराभाई केरल कलामंडलम की चांसलर नियुक्त, संस्कृति मामलों के विभाग ने जारी किया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
These Actresses Hit at Small Screen Along with Bhojpuri Industry from Amrapali Dubey to Monalisa
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2010 में एक एक्शन ड्रामा फिल्म 'सत्यमेव जयते' से की थी, जिसमें उन्होंने नेहा की भूमिका निभाई थी। साल 2015 में उन्होंने टीवी सीरियल 'काला टीका' के साथ टेलीविजन इंडस्ट्री में प्रवेश किया था, जिसमें उन्होंने माधुरी झा की भूमिका निभाई थी। उसके बाद उन्होंने 'सत्या', 'सरकार राज', 'धड़कन', 'मां तुझे सलाम' और 'लव मैरिज' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया। 2021 में उन्होंने लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' में भी भाग लिया था।
Bollywood: तस्वीर में दिख रही यह बच्ची है बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री, एक्टिंग से लाखों दिलों पर करती है राज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed