फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Music Videos 2022: खेसारी लाल ने लहराया भोजपुरी का परचम, बॉलीवुड को पीछे छोड़ पाया ये शानदार मकाम

Tue, 06 Dec 2022 10:52 AM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 06 Dec 2022 10:52 AM IST
विज्ञापन
Khesari lal Bhojpuri music videos find place in top YouTube India most popular videos of 2022
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने इस साल वह कर दिखाया है जो हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक अरिजीत सिंह, जुबिन नौटियाल और जावेद अली भी नहीं कर पाए। बॉलीवुड की दिग्गज संगीत कंपनियों के लगातार रीमिक्स गाने बनाते रहने के चलते जिस तरह संगीत के सुधी श्रोता क्षेत्रीय भाषाओं के गानों की तरफ रुख कर रहे हैं, उसके चलते भोजपुरी का परचम संगीत की दुनिया में भी शानदार तरीके से लहराने लगा है। साल 2022 के टॉप यूट्यूब वीडियोज की म्यूजिक वीडियोज कैटेगरी में एक भी गाना हिंदी फिल्मों का नहीं है। इन टॉप 10 गानों में दो गाने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के भी शामिल हैं।

Khesari lal Bhojpuri music videos find place in top YouTube India most popular videos of 2022
ले ले आई कोका कोला - फोटो : सोशल मीडिया

खेसारी के दो गाने टॉप 10 में
यूट्यूब इंडिया की टॉप 10 म्यूजिक वीडियोज की इस लिस्ट में हिंदी फिल्मों का कोई गाना भले न हो पर भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के दो गाने इस लिस्ट में शामिल हैं। साल 2022 के टॉप म्यूजिक वीडियोज में खेसारी का गाना ‘ले ले आई कोका कोला’ पांचवें नंबर पर और खेसारी का ही एक और म्यूजिक वीडियो नथुनिया 10वें नंबर पर है।

Khesari lal Bhojpuri music videos find place in top YouTube India most popular videos of 2022
डीएसपी - फोटो : सोशल मीडिया

डीएसपी के चार गाने टॉप 10 में
चेन्नई में रहने वाले संगीतकार देवी श्रीप्रसाद उर्फ डीएसपी के रचे चार गाने साल 2022 की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हैं। फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ के हिंदी संस्करण के लिए संगीतबद्ध किया उनका गाना ‘श्रीवल्ली’ इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। रकीब आलम के लिए इस गाने को जावेद अली ने गाया है और इसे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पर फिल्माया गया है। फिल्म का ‘सामी सामी’ गाना इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है जबकि समांथा पर फिल्माए गए फिल्म के सबसे मादक गाने ‘ऊ अंटावा मावा’ के हिंदी संस्करण को इस लिस्ट में छठा नंबर मिला है। सातवें नंबर पर इसी गाने का मूल तेलुगू संस्करण भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Khesari lal Bhojpuri music videos find place in top YouTube India most popular videos of 2022
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्मों का एक भी गाना टॉप 10 में नहीं
यूट्यूब इंडिया ने सोमवार को साल 2022 के सर्वाधिक लोकप्रिय क्रिएटर्स, कलाकारों और वीडियोज की सूची जारी की। इस लिस्ट में टॉप ट्रेंडिंग वीडियोज, टॉप म्यूजिक वीडियोज, टॉप शॉर्ट्स, टॉप 20 ब्रेकआउट क्रिएटर्स, टॉप 20 ब्रेकआउट वीमेन क्रिएटर्स की सूची शामिल है। सिनेमा का शौक रखने वालों की दिलचस्पी इस लिस्ट में हमेशा उन गानों के बारे में जानने की होती है जो हर साल के आखिर तक टॉप 10 में बन रहे हैं। साल 2022 की लिस्ट में हिंदी सिनेमा का एक भी गाना यूट्यूब इंडिया की टॉप 10 लिस्ट में जगह नहीं बना सका है।

विज्ञापन
Khesari lal Bhojpuri music videos find place in top YouTube India most popular videos of 2022
श्रीवल्ली,ले ले आई कोका कोला,ऊ अंटावा मावा - फोटो : सोशल मीडिया

यूट्यूब पर साल 2022 के टॉप 10 म्यूजिक वीडियोज की पूरी लिस्ट इस प्रकार है:
1. श्रीवल्ली – पुष्पा। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना। जावेद अली। डीएसपी। सुकुमार
2. अरेबिक कुथु। हालामिथि हबीबो लिरिक वीडियो। बीस्ट। दलपति विजय। सन पिक्चर्स। नेलसन। अनिरुद्ध
3. पुष्पा: सामी सामी – फुल वीडियो सॉन्ग। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना। सुनिधि सी। डीएसपी। सुकुमार
4. कच्चा बादम सॉन्ग। भुबन बद्याकर। कच्चा बादाम- सॉन्ग रीमिक्स। बादाम बादाम सॉन्ग। न्यू सॉन्ग 2022
5. ले ले आई कोका कोला। खेसारी लाल यादव, शिल्पी राज। चैत्र गीत
6. ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा फीचरिंग समांथा (फुल वीडियो) पुष्पा। अल्लू ए, रश्मिका, कनिका के, डीएसपी, सुकुमार
7. ऊ अंटावा मावा, ऊ ऊ अंटावा फुल वीडियो सॉन्ग। पुष्पा सॉन्ग्स। अल्लू अर्जुन। डीएसपी। सुकुमार। समांथा
8. कोक स्टूडियो। सीजन 14। पसूरी। अली सेथी x शाए गिल
9. अरेबिक कुथु – वीडियो सॉन्ग। बीस्ट। दलपति विजय। पूजा हेगड़े। सन पिक्चर्स। नेल्सन। अनिरुद्ध
10. खेसारी लाल न्यू सॉन्ग- नथुनिया। प्रियंका सिंह। नथुनिया। अर्शिया अर्शी। भोजपुरी गाना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed