फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: बेशुमार दौलत की मालकिन हैं ये भोजपुरी अभिनेत्रियां, जानें कौन हैं इंडस्ट्री की सबसे महंगी हीरोइन?

Sun, 01 Jan 2023 11:18 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 01 Jan 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri richest actress Monalisa Amrapali akshara Singh kajal raghwani Rani Chatterjee know their network
भोजपुरी अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड की अभिनेत्रियां हमेशा ही दर्शकों के बीच अपनी फिल्मों के साथ साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अक्षरा सिंह, मोनालिसा, रानी चटर्जी जैसी अभिनेत्रियां भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं।आज के समय में ये भोजपुरी अभिनेत्रियां बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी कड़ी टक्कर दे रही हैं। एक्टिंग के साथ साथ ये भोजपुरी अभिनेत्रियां कमाई के मामले में भी अव्वल हैं। आज के समय में ये भोजपुरी अभिनेत्रियां करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। ऐसे में आज हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की कमाई के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे अमीर अभिनेत्री कौन हैं?

Bhojpuri richest actress Monalisa Amrapali akshara Singh kajal raghwani Rani Chatterjee know their network
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षरा सिंह 
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम अक्षरा सिंह का आता है। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहतरी अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपने दमदार अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। अक्षरा ने भोजपुरी इंडस्ट्री की कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिसके लिए वह मोटी फीस लेती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षरा एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपये तक की फीस लेती हैं। साथ ही वह एक स्टेज शो के लिए भी मोटी रकम वसूलती हैं। अभिनेत्री एक घंटे के शो के लिए तीन से पांच लाख रुपये लेती हैं। अक्षरा की कुल संपत्ति लगभग 60 करोड़ रुपये हैं।

Bhojpuri richest actress Monalisa Amrapali akshara Singh kajal raghwani Rani Chatterjee know their network
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram

आम्रपाली दुबे
इस लिस्ट में अगला नंबर भोजपुरी की क्यूट अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का आता है। आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री में उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने तेजी से इस इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। आम्रपाली ने फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था और पहली फिल्म से ही उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, आम्रपाली एक फिल्म के लिए आठ से 10 लाख रुपये तक की फीस लेती हैं। आम्रपाली की कुल संपत्ति 14 करोड़ बताई जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri richest actress Monalisa Amrapali akshara Singh kajal raghwani Rani Chatterjee know their network
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया

मोनालिसा

भोजपुरी सिनेमा की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। भले ही उन्होंने भोजपुरी सिनेमा से दूरी बना ली हो, लेकिन वह अभी टेलीविजन की दुनिया में अपने दमदार अभिनय का जलवा बिखेर रही हैं। मोनालिसा भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह एक फिल्म के लिए 7 से 10 लाख रुपये तक की फीस लेती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा 18 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति की मालकिन हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri richest actress Monalisa Amrapali akshara Singh kajal raghwani Rani Chatterjee know their network
रानी चटर्जी - फोटो : social media

रानी चटर्जी

रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की लेडी दबंग कही जाती हैं। वह भी बेशुमार दौलत की मालकिन हैं। रानी चटर्जी अब तकभोजपुरी इंडस्ट्री में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह एक फिल्म के लिए आठ से 12 लाख रुपये तक की फीस लेती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रानी चटर्जी एक महीने में लाखों की कमाई करती हैं। उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो रानी चटर्जी लगभग पांच मिलियन डॉलर की मालकिन हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed