फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri Singers: अश्लील गाना गाने पर ट्रोल हुए ये भोजपुरी गायक, पुलिस थाने तक पहुंच गया था एक का केस

Fri, 06 Jan 2023 06:33 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 06 Jan 2023 06:33 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Singers Trolled for vulgar Songs Pawan Singh Priyanka khesari lal chandan chanchal rakesh mishra
भोजपुरी गायक - फोटो : अमर उजाला

भोजपुरी फिल्मों के साथ साथ गाने का भी खुमार लोगों पर खूब चढ़ा रहता है। भोजपुरी इंडस्ट्री में कोई भी नया गाना आते ही वायरल हो जाता है। करोड़ों लोग उसे देखते हैं और पसंद करते हैं। यहां तक कि कई भोजपुरी गाने ट्रेंड के साथ पार्टियों की जान तक बन जाते हैं। ऐसे गाने लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं। वहीं, इंडस्ट्री में कुछ गाने ऐसे भी हैं, जो अश्लीलता फैलाने का काम करते हैं। इन गानों के बोल बेहद ही अश्लील होते हैं, जिन्हें आप अपने परिवार के सामने नहीं बजा सकते हैं। इन गानों को गाने वाले गायक कई बार यूजर्स के निशाने पर आ चुके हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के कई गायक ऐसे हैं, जो पैसे कमाने और व्यूज पाने के लिए अश्लील गाने गाते हैं। कुछ गायकों के खिलाफ तो अश्लील गाना गाने के आरोप में केस भी दर्ज हो चुके हैं। आज हम आपको इस खबर में बताने जा रहे हैं उन भोजपुरी गायकों के बारे में, जिन्हें अश्लील गाना गाने की वजह से लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा है।

Bhojpuri Singers Trolled for vulgar Songs Pawan Singh Priyanka khesari lal chandan chanchal rakesh mishra
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पवन सिंह
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भोजपुरी इंडस्ट्री के सलमान खान कहे जाने वाले अभिनेता और गायक पवन सिंह का आता है। भोजपुरी फिल्मों में दमदार अदाकारी के साथ साथ पवन सिंह ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं। पवन सिंह के गानों पर ताबड़तोड़ व्यूज मिलते हैं। उनका गाना आते ही इंटरनेट पर वायरल हो जाता है, लेकिन कई बार वह अपने गाने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो चुके हैं। पवन सिंह अपने गाने 'राते दिया बुता के पिया क्या क्या किया' के लिए यूजर्स के निशाने पर आ चुके हैं। यूजर्स का कहना था कि पवन ने अश्लील गाना गाया है, इससे समाज पर गलत असर पड़ता है।

Yamini Singh: पवन सिंह पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोपों से पलटीं यामिनी सिंह, कहा- गलत तरीके से...

Bhojpuri Singers Trolled for vulgar Songs Pawan Singh Priyanka khesari lal chandan chanchal rakesh mishra
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

खेसारी लाल यादव
इस लिस्ट में अगला नाम भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का आता है। खेसारी एक्टिंग के अलावा गायकी में भी अपना परचम लहरा चुके हैं। अपने गानों को लेकर खेसारी न केवल ट्रोल हुए, बल्कि उन पर केस तक दर्ज हो चुका है। कई गानों को लेकर खेसारी ट्रोल हुए हैं। सनातन सेवा फाउंडेशन के प्रमुख सुजीत सिंह ने मुंबई में खेसारी लाल के खिलाफ एक केस दर्ज कराया था। खेसारी पर आरोप था कि वह पैसे कमाने के लिए अपने गानों में अश्लीलता परोसते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में खेसारी लाल यादव के गाने 'चाची के बाची सपनवां में आती है' का उदाहरण दिया था। सुजीत सिंह ने खेसारी लाल यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

Pawan Singh: तीन अफेयर और दो शादियों के बाद भी तन्हा हैं पवन सिंह? लग चुके हैं कई आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Singers Trolled for vulgar Songs Pawan Singh Priyanka khesari lal chandan chanchal rakesh mishra
राकेश मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश मिश्रा
इस लिस्ट में अगला नंबर भोजपुरी गायक राकेश मिश्रा का है। राकेश मिश्रा भी इंडस्ट्री को कई सुपरहिट गाने दे चुके हैं। राकेश मिश्रा द्वारा गाए हुए कुछ गाने ऐसे हैं, जिन्हें परिवार के साथ बैठकर सुना नहीं जा सकता। अश्लील गाना गाने को लेकर उन्हें यूजर्स ने ट्रोल भी किया है। उनका एक सुपरहिट गाना 'राजा तनी जाई न बहरिया' दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ था। वहीं, एक समुदाय द्वारा उन्हें ट्रोल भी किया गया था। कहा गया था कि इस गाने के बोल अश्लील हैं।

Yamini Singh: इस भोजपुरी अभिनेत्री ने पवन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- सेट पर मुझे गंदा काम...

विज्ञापन
Bhojpuri Singers Trolled for vulgar Songs Pawan Singh Priyanka khesari lal chandan chanchal rakesh mishra
चंदन चंचल - फोटो : सोशल मीडिया

चंदन चंचल
चंदन चंचल के भोजपुरी गाने 'देवरा ढोढ़ी चटना बा' का लोगों ने खूब विरोध किया था। इसको लेकर गायक बुरी तरह ट्रोल हुए थे। इसके विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए थे और भोजपुरी से अश्लीलता को खत्म करने के लिए आंदोलन करने तक की धमकी देने लगे थे। लोगों ने कहा था कि ऐसे गाने गा कर गायक भोजपुरी को बदनाम कर रहे हैं। लोग इस कदर आक्रोशित हो गए थे कि चंदन के घर जाकर उनके पिता से पूछा गया कि आपके बेटे ने जो गाना गया है वो ठीक है? कोई देवर अपनी भाभी का ढोढ़ी चाटता है क्या? इसके जवाब ने उनके पिता ने भी इस गाने को अश्लील बताया था। इसके अलावा गायक की भाभी से भी यही सवाल किया गया था। उन्होंने भी इसे अश्लील बताया था।
 

Kichcha Sudeep: फूल-मालाओं के साथ अंडे-टमाटर भी मिलेंगे...रश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर बोले किच्चा सुदीप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed