फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: इन भोजपुरी सितारों ने इंडस्ट्री में आने के बाद बदला अपना नाम, दिलचस्प है इसके पीछे की कहानी

Fri, 28 Jul 2023 08:25 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 28 Jul 2023 08:25 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Stars Who Changed Their Real Name rani chatterjee monalisa khesari lal yadav ravi kishan nirahua
भोजपुरी सितारे - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया में अभिनेता और अभिनेत्री अपनी खास पहचान बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं और अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। ऐसे में कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो इंडस्ट्री में पहचान बनाने के बाद अपना नाम बदल लेते हैं और उसी नाम से लोगों के बीच मशहूर हो जाते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में भी कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अभिनय में करियर बनाने के बाद अपना नाम बदला है। इसके साथ ही उनके नाम बदलने के पीछे की वजह और कहानी काफी दिलचस्प है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे भोजपुरी इंडस्ट्री के उन सितारों के बारे में, जिन्होंने अपना नाम बदला। साथ ही हम जानेंगे उनके नाम बदलने की पीछे की दिलचस्प कहानी...

Bhojpuri Stars Who Changed Their Real Name rani chatterjee monalisa khesari lal yadav ravi kishan nirahua
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी चटर्जी
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं रानी चटर्जी की। भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्शन क्वीन रानी अपनी दमदार अदाकारी और एक्शन अवतार से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। अभिनेत्री की ज्यादातर फिल्मों के शीर्षक भी उन्हीं के नाम पर होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिनेत्री का असली नाम रानी नहीं है। रानी का असली नाम साहिबा अंसारी है और वह मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। रानी के नाम बदलने के पीछे की कहानी भी काफी दिलचस्प है। दरअसल, रानी एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, जिसके एक सीन में रानी को मंदिर की चौखट पर माथा टेकना था। ऐसे में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब उन्होंने अभिनेत्री के नाम के बारे में पूछा तो डायरेक्टर ने सोचा कि उनके मुस्लिम नाम से कोई हंगामा खड़ा न हो जाए। ऐसे में उन्होंने अभिनेत्री का नाम रानी बता दिया, क्योंकि उस वक्त रानी मुखर्जी काफी मशहूर थीं। वहीं, जब रानी के सरनेम को लेकर सवाल किया गया तो निर्देशक ने रानी चटर्जी बता दिया, तब से अभिनेत्री रानी चटर्जी के नाम से पहचानी जाने लगीं।

Bhojpuri Stars Who Changed Their Real Name rani chatterjee monalisa khesari lal yadav ravi kishan nirahua
मोनालिसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मोनालिसा
इस लिस्ट में अगला नाम आता है भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट अभिनेत्री मोनालिसा का। मोनालिसा भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन टीवी की दुनिया में फिलहाल वह अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रही हैं। मोनालिसा ने भी इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम बदला था। अभिनेत्री ने शुरुआती दिनों में अपना नाम अंतरा बिस्वास से बदलकर मोनालिसा कर लिया था। इसके पीछे की वजह उनके अंकल से जुड़ी है। दरअसल, मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत में उड़िया में एक एल्बम में काम किया और उन्हें लोग पहचानने लगे। जैसे-जैसे अंतरा की लोकप्रियता बढ़ी, उनके अंकल ने उन्हें अपना नाम मोनालिसा रखने की सलाह दी। इसके बाद से ही वह मोनालिसा के नाम से ही जानी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Stars Who Changed Their Real Name rani chatterjee monalisa khesari lal yadav ravi kishan nirahua
निरहुआ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निरहुआ
भोजपुरी इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम बदलने वाले कलाकारों में निरहुआ भी शामिल हैं। निरहुआ के नाम का क्रेज दर्शकों के बीच इस कदर है कि उनके नाम की फिल्में दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाती हैं। अभिनेता के फिल्म का शीर्षक अक्सर उन्हीं के नाम निरहुआ पर आधारित होता है। निरहुआ का असली नाम दिनेश लाल यादव है। अभिनेता ने एक बार अपना नाम निरहुआ पड़ने की दिलचस्प कहानी का खुलासा किया था। अभिनेता ने कहा था, जब मैं अपनी फिल्म 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे' में काम कर रहा था तो उस समय मेरे पास एक एल्बम आया, जिसका शीर्षक 'निरहुआ नाम है' था। एल्बम काफी लोकप्रिय हुआ और लोगों को लगने लगा कि दिनेश लाल यादव का असली नाम निरहुआ ही है। ऐसे में सब उन्हें इसी नाम से बुलाने लगे। इसके बाद उन्होंने निरहुआ नाम की कई फिल्मों में काम किया।

विज्ञापन
Bhojpuri Stars Who Changed Their Real Name rani chatterjee monalisa khesari lal yadav ravi kishan nirahua
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

रवि किशन
भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रवि किशन ने भोजपुरी के साथ साथ बॉलीवुड में भी अभिनय का दम दिखाया। इसके साथ ही वह राजनीति में भी परचम लहरा रहे हैं। रवि किशन ने इंडस्ट्री में आने से पहले ही अपना नाम बदल दिया था। इसके बाद उन्होंने रवि किशन के नाम से ही इंडस्ट्री में पहचान बनाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed