यूट्यूब इंडिया की साल 2022 की टॉप 10 म्यूजिक वीडियो लिस्ट में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के दो गाने शामिल रहे। इन दोनों गोनों में से 'ले ले आई कोका कोला' पांचवें नंबर पर और 'नथुनिया' 10वे नंबर पर रहा। लेकिन, अगर सिर्फ भोजपुरी म्यूजिक वीडियो की बात करें तो 'ले ले आई कोका कोला' सिर्फ भोजपुरी गानों की टॉप 10 लिस्ट में पहले नंबर पर और 'नथुनिया' दूसरे नंबर पर है। इतना ही नहीं भोजपुरी के टॉप 10 म्यूजिक वीडियोज में खेसारी लाल यादव के आठ गाने शामिल हैं, कौन से हैं ये गाने और लिस्ट के बाकी दो गाने किसके हैं, आइए जानते हैं...
Bhojpuri Top 10: यूट्यूब पर साल 2022 में रहा भोजपुरी का जलवा, खेसारी के अलावा टॉप 3 में इस स्टार की एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1.ले ले आई कोका कोला (321 मिलियन व्यूज)
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का गाया गीत 'ले ले आई कोका कोला' को अब तक सबसे ज्यादा व्यूज मिले हैं और टॉप 10 में यह गाना नंबर वन पर है। इस गाने का जबरदस्त खुमार अभी तक लोगों पर चढ़ा हुआ है। यह गीत खेसारी लाल यादव और सोना पांडे पर फिल्माया गया है। 'ले ले आई कोका कोला' दर्शकों के दिलों को छू गया है, जिसके तहत यह गाना यूट्यूब पर सुपरहिट साबित हुआ है और इस गाने को अब तक 321 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना गणनायक फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इसके गाने प्रकाश बारूद ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर सरविंद मल्हार हैं।
2.नथुनिया (268 मिलियन व्यूज)
खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह के गाने 'नथुनिया' को अब तक 268 मिलियन व्यूज मिल चुके है। भोजपुरी गानों में टॉप 10 में यह गीत दूसरे स्थान पर है। यह म्यूजिक वीडियो को 'सारेगामा हम भोजपुरी' यूट्यूब चैनल परअपलोड किया गया है। इस गाने में खेसारी लाल और अर्शिया अर्शी की जोड़ी को खूब पसंद किया। इस गाने के गीतकार और संगीतकार किशन बेदर्दी हैं।
Payal Rohtagi: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं 'बिग बॉस' फेम पायल रोहतगी, ठगों ने अकाउंट से उड़ाई मोटी रकम
3.लाल घाघरा (143 मिलियन व्यूज)
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के गाने ‘लाल घाघरा’ को अब तक 143 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। टॉप 10 में यह गाना तीसरे नंबर पर है। इस गाने को शिल्पी राज ने मिलकर गाया है और यह गाना भी सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ नई अभिनेत्री नम्रता मल्ला बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। दोनों की केमेस्ट्री खूब जम रही है। उनके फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को विजय चौहान ने लिखा है और म्यूजिक शुभम राज का है।
Tunisha Sharma Death: तुनिशा पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बना रहा था शीजान? अभिनेत्री की मां ने लगाए गंभीर आरोप
4. हरी हरी ओढ़नी (111 मिलियन व्यूज)
पवन सिंह का गाया गीत 'हरी हरी ओढ़नी' को अब तक 111 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और यह गाना टॉप 10 में चौथे नंबर पर है। इस गाने को पवन सिंह के साथ अनुपमा यादव ने गाया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में पावर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह के साथ जबरदस्त केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। यह गाना डीआरएस रिकॉर्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।