भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ इंडस्ट्री के अभिनेता और अभिनेत्रियों की लोकप्रियता भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। फिल्मों के साथ-साथ भोजपुरी अभिनेत्रियां अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं। अभिनेत्रियां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती हैं। उनकी हर एक पोस्ट पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। इस खबर में आज हम आपको भोजपुरी की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस साल अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
Year Ender 2022: इस साल चर्चा में रहीं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, किसी का बिकिनी लुक छाया तो किसी का ब्राइडल अवतार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निधि झा
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम निधि झा का आता है। निधि झा भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी फिल्मों के साथ-साथ वह निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। निधि ने इस साल दुल्हन बनकर खूब सुर्खियां बटोरीं। भोजपुरी की लूलिया के नाम से मशहूर निधि झा ने इस साल अपने बॉयफ्रेंड और भोजपुरी सुपरस्टार यश कुमार से शादी की। निधि को दुल्हन के रूप में देखकर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था।
Bhojpuri: आम्रपाली दुबे के ‘सैंयाजी सेल्फिश’ का धमाल, भोजपुरी की हीरोइनें भी दिग्गज गायकों से कम नहीं
पूनम दुबे
इस लिस्ट में अगला नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे फिट मानी जाने वाली पूनम दुबे का है। पूनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी हॉट तस्वीरें साझा कर इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। पूनम ने इस साल अपने बिकिनी अवतार से बोल्डनेस का तड़का लगाया था। इस कारण वह चर्चा में रहीं।
OTT This Week: 'भेड़िया' समेत इस हफ्ते रिलीज होंगी ये दमदार फिल्में और वेब सीरीज, यहां देखें पूरी लिस्ट
आम्रपाली दुबे
भोजपुरी की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक आम्रपाली दुबे का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वैसे तो आम्रपाली इस साल कई कारणों को लेकर सुर्खियों में रहीं, लेकिन उनके दुल्हन के रूप ने खास तौर पर सुर्खियां बटोरीं। आम्रपाली का दुल्हनिया अंदाज सबको पसंद आया, लेकिन उनके इस लुक ने सबको हैरान भी कर दिया था। दरअसल, इस साल आम्रपाली और निरहुआ का एक वीडियो और फोटो सामने आया था, जिसमें दोनों नेपाली परंपरा से शादी की रस्में निभाते दिखे। इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई थी कि आम्रपाली और निरहुआ ने चुपके से शादी कर ली है। हालांकि ये बातें सच नहीं थीं, बल्कि वायरल वीडियो और फोटोज उनकी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा थे।
Yash: 'केजीएफ' की कामयाबी के बाद क्या सोचते हैं यश? बोले- मैं कोशिश करूंगा और लड़ता रहूंगा
अक्षरा सिंह
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। अक्षरा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अक्षरा ने इस साल कई बातों को लेकर सुर्खियां बटोरी हैं, चाहे वह पवन सिंह के साथ उनके रिश्ते को लेकर हो या फिल्म में उनके इंटिमेट सींस को लेकर। अक्षरा इस साल कानूनी पचड़ों में भी फंस चुकी हैं। इसके अलावा अभिनेता करण खन्ना के साथ अक्षरा ने एक म्यूजिक वीडियो में इंटिमेट सीन्स दिए, जिसने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया था।
बोल्ड लुक्स से इंटरनेट पर आग लगाती हैं श्रद्धा दास