फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election: 'मुझमें बंगाल का नमक है...,' आसनसोल सीट से भाजपा उम्मीदवार बनने पर पवन सिंह की प्रतिक्रिया

Sat, 02 Mar 2024 09:46 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 02 Mar 2024 09:46 PM IST
सार

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह, बंगाल की आसनसोल सीट से भाजपा उम्मीदवार बने हैं। इस पर उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। सुपरस्टार ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए बड़ा बयान दिया है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election Bhojpuri superstar Pawan Singh First reaction on becoming BJP candidate from Asansol seat
पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। पार्टी की ओर से 195 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में चार भोजपुरी कलाकारों के नाम शामिल हैं। इनमें से एक नाम जाने-माने अभिनेता-गायक पवन सिंह का है। बिहार के आरा के रहने वाले इस स्टार को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया गया है। इस क्षेत्र से फिलहाल बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा तृणमूल कांग्रेस से सांसद हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहारी बाबू और पावर स्टार आमने-सामने हो सकते हैं। वहीं, टिकट मिलने पर पवन सिंह की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। 

Lok Sabha Election Bhojpuri superstar Pawan Singh First reaction on becoming BJP candidate from Asansol seat
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पावर स्टार पवन सिंह ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट मिलने पर दिग्गज राजनेताओं का आभार व्यक्त किया है। पवन सिंह ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'शीर्ष नेतृत्व को मेरा कोटि कोटि अभिनन्दन। पार्टी ने पवन सिंह पर भरोसा किया है तो मैं पूरी ईमानदारी के साथ आसनसोल की धरती पर जनता की सेवा करूंगा।' 

Lok Sabha Election Bhojpuri superstar Pawan Singh First reaction on becoming BJP candidate from Asansol seat
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

आसनसोल से चुनाव लड़ना आसान रहेगा या मुश्किल इस पर पावर स्टार ने कहा, 'मैं तो शुरू से यही कहता आया हूं कि भोजपुरी भाषा को जहां कहीं भी सुना जाता है और बोला जाता है वो मेरा घर है। मुझे पूरा भरोसा है कि हम आसनसोल जाएंगे और मुझे जनता का भरपूर प्यार मिलेगा। मुझे दिल से लोगों की सेवा करनी है।'

Anant Radhika Pre Wedding Live: जामनगर में शुरू हुई कलाकारों की परफॉर्मेंस, ग्लैमर वर्ल्ड से सजीं शाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election Bhojpuri superstar Pawan Singh First reaction on becoming BJP candidate from Asansol seat
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

चर्चा है कि पवन सिंह का मुकाबला बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा से होगा। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, 'हम किसी के लिए कुछ बोलेंगे नहीं। वह हमारे गार्जियन हैं और उनको हम देखकर जवान हुए हैं। वह हमारे सीनियर हैं तो हम उन पर कोई कटाक्ष नहीं करेंगे।' पवन ने अपने प्रशंसकों को संदेश दिया, 'आपका बेटा-भाई आ रहा है, हमें ढेर सारा प्यार दीजिए। मेरे पिता जी बंगाल में नौकरी करते थे, मुझमें बंगाल का नमक है।'

Film Stars in Lok Sabha Election: हेमा मालिनी से लेकर पवन सिंह और निरहुआ तक ये सितारे लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

विज्ञापन
Lok Sabha Election Bhojpuri superstar Pawan Singh First reaction on becoming BJP candidate from Asansol seat
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर बीते कई दिनों से चर्चा थी कि वह भाजपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। खबरें तो ये भी थीं कि पवन सिंह आरा से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, उन्हें आरा से नहीं लेकिन आसनसोल से भाजपा की टिकट मिली है। इस खबर से सुपरस्टार और उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर है। 

Madgaon Express: 'मडगांव एक्सप्रेस' से नोरा फतेही का परिचय वीडियो जारी, मराठी गाने पर धमाल मचाएंगी अभिनेत्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed