भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की आगामी फिल्म 'राजाराम' का ट्रेलर आ चुका है। ट्रेलर आज शुक्रवार को रिलीज हुआ है। खेसारी भगवान श्रीराम के किरदार में धनुष और तीर साधे दिख रहे हैं तो कभी एक सामान्य कलाकार राजा के रूप में नजर आ रहे हैं। एक तरफ लोग उन्हें भगवान मानकर पूजते दिखे हैं, तो दूसरी तरफ उन पर सवालों की बौछार भी हो रही हैं।
Rajaram Trailer: 'वस्त्र से संन्यासी, शस्त्र से योद्धा', कभी राम तो कभी राजा बने खेसारी, कहीं बवाल न हो जाए
खेसारी लाल यादव की आगामी फिल्म है 'राजाराम'। इस फिल्म के पोस्टर और टीजर ने दर्शकों के बीच ठीक-ठीक बज बना रखा है। गाने भी धांसू हैं। अब आज इसका ट्रेलर जारी किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धांसू हुई ट्रेलर की शुरुआत
ट्रेलर की शुरुआत बड़े ही धांसू अंदाज में हुई है। खेसारी लाल यादव भगवान श्रीराम के रूप में नजर आए हैं। धनुष-तीर साधे नजर आ रहे हैं और चारों तरफ जय श्रीराम की पुकार है। आवाज आती है, 'वस्त्र से संन्यासी, शस्त्र से योद्धा....राम, राम, राम'। फिर खेसारी एक कलाकार के रूप में नजर आते हैं और कहते हैं, 'जिस चेहरे को देखकर आप यहां आए हैं, वह श्रीराम का है, मैं तो सिर्फ उनका चरित्रकर्ता हूं, मेरा नाम राजा है'।
दो किरदारों में खेसारी
राजा के रूप में खेसारी बिल्कुल हाईटेक युवा के अवतार में हैं, जो 'चुम्मा चुम्मा' गाने पर ठुमके लगाता है। सिगरेट पीता है। जिंदगी की जिंदादिली से जीता है। दो अलग-अलग किरदारों में खेसारी जंच रहे हैं। एक तरफ भगवान राम के रूप में देख लोगों की आस्था राजा से जुड़ी है, तो राजा का मूल आचरण देख लोगों का गुस्सा भी खूब फूटता है।
एक्शन का जबर डोज
खेसारी का अंदाज इस फिल्म में लाजवाब है। फिल्म में एक्शन का जबर्दस्त डोज है। वहीं, आइटम नंबर भी हैं, जिन पर खेसारी जमकर थिरकते हैं। फिल्म में खेसारी के साथ आकांक्षा पुरी भी हैं। फिल्म के 'चुम्मा चुम्मा' गाने में अपनी केंमिस्ट्री से पहले ही दोनों दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।
राजा को सिगरेट पीता देख लोग सवाल उठाते हैं और कहते हैं, 'मर्यादा पुरुषोत्तम का किरदार निभाने का इनको कोई अधिकार नहीं है'। ट्रेलर पर यूजर्स के कमेंट आने शुरू हो गए हैं और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, 'दिखा दिया खेसारी भैया ने जलवा'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'खेसारी, झुकेगा नहीं....जयश्रीराम'।
Pankaj Tripathi: माता पिता ने पत्नी को नहीं अपनाया था, लव मैरिज के कारण उठानी पड़ी थी परेशानी
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के लिए इस कहानी के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं त्रिविक्रम, नागा वामसी ने किया खुलासा
Laapataa Ladies: 'लापता लेडीज' के ऑस्कर जीतने की प्रार्थना कर रही हैं 'जया', स्टेज पर जाने के लिए हैं उत्साहित