फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ravi Kishan: अग्निवीर बन डिफेंस फोर्स में शामिल हुईं रवि किशन की बेटी इशिता, लोग बोले- स्टारकिड बनीं रियल हीरो

Wed, 28 Jun 2023 12:09 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 28 Jun 2023 12:09 PM IST
विज्ञापन
Ravi Kishan Daughter Ishita shukla Joins Defence Forces as agniveer agnipath scheme up bjp mp shares happiness
रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता से नेता बने रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला अग्निपथ योजना के तहत रक्षा बलों का हिस्सा बन चुकी हैं। वह भारत सरकार की अग्निपथ योजना के तहत डिफेंस फोर्स में शामिल हो गई हैं। इस खबर के बाद से तमाम फैंस और सेलेब्स रवि किशन को बधाई दे रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर यूजर्स एक स्टार किड के रियल हीरो बनने पर खुशी जता रहे हैं।

Ravi Kishan Daughter Ishita shukla Joins Defence Forces as agniveer agnipath scheme up bjp mp shares happiness
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अग्निपथ योजना भारतीय नागरिकों के लिए एक सेना भर्ती कार्यक्रम है। इस योजना का उद्देश्य सेना, नौसेना और वायु सेना के लिए कर्मियों की भर्ती करना है और युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सशस्त्र बलों में सेवा करने की अनुमति देती है। इस साल की शुरुआत में रवि किशन ने अपनी बेटी के डिफेंस फोर्स में शामिल होने की इच्छा जताई थी। जनवरी में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान अभिनेता ने कहा था कि इशिता दिल्ली निदेशालय की सेवन गर्ल्स बटालियन की कैडेट का हिस्सा थीं, जिसने उस दिन परेड में हिस्सा लिया था।

Jaid Hadid: मां ने पड़ोसी के दरवाजे पर दिया था छोड़, कूड़े से खाया खाना, बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट का छलका दर्द

Ravi Kishan Daughter Ishita shukla Joins Defence Forces as agniveer agnipath scheme up bjp mp shares happiness
रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला - फोटो : Social media

बता दें कि रवि किशन ने बेटी इशिता की इस उपलब्धि को लेकर ट्विटर पर खुशी जाहिर की है। इशिता महज 21 साल की हैं। इशिता एनसीसी में कैडेट रह चुकी हैं। उन्हें साल 2022 में एनसीसी के एडीजी अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया था। उन्हें कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बेस्ट कैडेट का पुरस्कार दिया था।

Jawan Teaser: जवान के मेकर्स ने किया टीजर की रिलीज डेट का खुलासा, होश उड़ाएगा शाहरुख खान का नया अवतार

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Kishan Daughter Ishita shukla Joins Defence Forces as agniveer agnipath scheme up bjp mp shares happiness
रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

'स्टार किड' होने के बावजूद अपने लिए एक अलग करियर रास्ता चुनने के लिए नेटिजन्स इशिता की प्रशंसा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भगवान का शुक्र है, कम से कम कुछ अभिनेताओं के बच्चों में अभी भी अभिनय या फिल्म उद्योग में आगे न बढ़ने की समझ है। उन्हें शुभकामनाएं। आर माधवन का बेटा भी बहुत होशियार है और माधुरी दीक्षित का बेटा भी।'' एक अन्य ने कहा, ''मुझे लगता है कि वह पहले राजनेता हैं, जिनकी बेटी रक्षा बल में शामिल होकर देश की सेवा करेंगी। भारत बदल रहा है।'' एक अन्य यूजर ने कहा, "आखिरकार राजनेता बच्चों को पहली बार डिफेंस में जाते हुए देख रहा हूं।"

Pasoori: 'पसूरी' गाने के रीमेक पर लोगों की नफरत मिलने का पहले से था अंदाजा, ट्रोलिंग पर बोले कंपोजर रोचक कोहली

विज्ञापन
Ravi Kishan Daughter Ishita shukla Joins Defence Forces as agniveer agnipath scheme up bjp mp shares happiness
रवि किशन बेटी रीवा के साथ - फोटो : Social media

इशिता शुक्ला के अलावा रवि किशन के तीन और बच्चे हैं, रीवा, तनिष्क और सक्षम। इनमें से रीवा अपने पिता की तरह एक्टिंग में करियर बनाना चाहती हैं। उन्होंने फिल्म निर्माण और अभिनय में अपना प्रशिक्षण लिया है। डांस में निपुण रीवा ने अमेरिका से एक्टिंग की पढ़ाई की है। वह करीब एक साल तक नसीरुद्दीन शाह के प्ले ग्रुप का हिस्सा रही हैं।

Aanand L. Rai Birthday: आनंद एल राय ने शुरुआत में असफलता का स्वाद चख उठाया बड़ा कदम, फिर ऐसे बदली अपनी किस्मत


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed