भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर रवि किशन आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। रवि ने इंडस्ट्री में अपने अभिनय से पहचान हासिल की है। भोजपुरी सिनेमा के अलावा रवि किशन बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। साथ ही उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में भी तमाम सीरियल में काम किया है। इंडस्ट्री में एक समय ऐसा था, जब रवि का नाम अभिनेत्री नगमा के साथ जुड़ा था और उस समय उनके अफेयर की खबरें काफी चर्चा में थी। अब रवि ने इस इस पर चुप्पी तोड़ते हुए इसके पीछे की असल बात का खुलासा किया है।
Ravi Kishan: नगमा संग अपने अफेयर पर रवि किशन ने वर्षों बाद तोड़ी चुप्पी, बोले- लोगों ने फैलाई थी अफवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ तो बीते कुछ दिनों पहले रवि ने एक इंटरव्यू में अपनी बीवी को अपना सब कुछ बताते हुए कहा था कि बिग बॉस में पार्टिसिपेट करने का उनका जरा भी मन नहीं था। उन्होंने इस शो में अपनी बीवी के कहने पर ही हिस्सा लिया था, जिसके बाद उनकी पूरी लाइफ बदल गई थी। अब रवि ने अभिनेत्री नगमा संग अपने रिश्ते का भी खुलासा किया है।
Abhishek bachchan: ऐश्वर्या संग बेटी आराध्या की तस्वीर साझा कर फैन ने लिखी यह बात, खबरों में अभिषेक का जवाब
अपने हालिया इंटरव्यू में रवि ने शादीशुदा होने के बावजूद नगमा संग अपने अफेयर पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि उस वक्त उनकी और नगमा की फिल्में ब्लॉकबस्टर हुआ करती थीं। इसलिए दोनों ने काफी सारी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में साथ में काम करने की वजह से लोगों ने उनके अफेयर की खबरें उड़ा दी थी। हालांकि, वह दोनों केवल अच्छे दोस्त ही थे।
Ajay Devgn B'day: अजय देवगन का इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम, एक अफेयर ने तो शादीशुदा जिंदगी में मचा दिया था कोहराम
रवि ने आगे कहा कि यह बात सब जानते हैं कि वह शादीशुदा है और अपनी बीवी से काफी प्यार और इज्जत करते हैं। सबसे अहम बात की वह अपनी बीवी से काफी डरते भी हैं। यही नहीं, वह अपनी पत्नी के पैर भी छूते हैं। रवि ने यह भी बताया कि एक समय ऐसा था, जब उनके पास पैसे नहीं थे। इस परिस्थिति में भी उनकी बीवी हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं और हर कदम पर उनका साथ दिया था।
Rupali Ganguly: 'मोटी औरत, आंटी लग रही हो', रूपाली गांगुली का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द
आपको बता दें कि अभिनेता ने नगमा के साथ 14 फिल्मों में काम किया है। उस वक्त फिल्मों को लेकर हर तरफ रवि और नगमा का नाम ही चर्चा में बना रहता था। हालांकि, वर्षों बाद रवि ने इस विषय पर बात की और सच से पर्दा उठाया है।