फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri Movies: सिनेमाघरों के बाद इन भोजपुरी फिल्मों ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, व्यूज देख रह जाएंगे हैरान

Tue, 29 Nov 2022 11:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 29 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
These Bhojpuri Films Achieved Record Breaking Views on Youtube after Cinemas Like Nirahua Hindustani
निरहुआ हिंदुस्तानी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत की जब कभी भी बात होती तब बॉलीवुड और हॉलीवुड का नाम ही सबसे पहले जेहन में आता है। हालांकि बीते कुछ वर्षों में क्षेत्रीय फिल्मों की भी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। इन्हीं में से एक भोजपुरी इंडस्ट्री भी है जिसकी लोकप्रियता हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती चली जा रही हैं। भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सिनेमाघरों में यह सुपरहिट तो होती ही हैं, साथ ही यूट्यूब पर भी यह मूवीज जमकर धमाल मचाती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ भोजपुरी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करोड़ों बार ऑनलाइन देखा जा चुका है।


Bappi Lahiri: बप्पी लाहिड़ी के नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने किया कवर और डाक टिकट का एलान, भावुक हुआ परिवार

These Bhojpuri Films Achieved Record Breaking Views on Youtube after Cinemas Like Nirahua Hindustani
निरहुआ हिंदुस्तानी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
निरहुआ हिंदुस्तानी 2

'निरहुआ हिंदुस्तानी 2' अभिनेता दिनेश लाल यादव की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। फिल्म में उनके अपोजिट आम्रपाली दुबे भी नजर आई थीं। साल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था। फिल्म सिनेमाघरों में काफी ज्यादा हिट साबित हुई थी। यूट्यूब पर भी इस फिल्म को लोगों ने जमकर देखा है। अब तक इस फिल्म पर 326 मिलियन यानी 32.6 करोड़ व्यूज आ चुके हैं।
Allu Arjun: पुष्पा के प्रमोशन से पहले रूस के लिए रवाना हुए अल्लू अर्जुन, फिल्म का रूसी ट्रेलर भी आया सामने

These Bhojpuri Films Achieved Record Breaking Views on Youtube after Cinemas Like Nirahua Hindustani
निरहुआ रिक्शावाला 2 - फोटो : सोशल मीडिया
निरहुआ रिक्शावाला 2

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी दिनेश लाल यादव की ही फिल्म है। फिल्म का नाम है 'निरहुआ रिक्शावाला 2'। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। यूट्यूब पर भी इस फिल्म को जमकर देखा गया है। अब तक आंकड़ों के मुताबिक फिल्म पर 287 मिलियन (28.7 करोड़) व्यूज आ चुके हैं।
Rhea Chakraborty: स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाने पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, इस वजह से हो गईं ट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bhojpuri Films Achieved Record Breaking Views on Youtube after Cinemas Like Nirahua Hindustani
निरहुआ हिंदुस्तानी - फोटो : सोशल मीडिया
निरहुआ हिंदुस्तानी

दिनेश लाल यादव ने अपने फिल्म करियर में अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। 'निरहुआ हिंदुस्तानी' भी उन्हीं फिल्मों में से एक है। रिलीज के बाद इस फिल्म ने सिनेमाघरों में झंडे गाड़ दिए थे। यूट्यूब पर भी इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। अब तक यूट्यूब पर इस फिल्म पर 191 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
Joram: 'जोरम' से मनोज बाजपेयी का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, दमदार अंदाज में आए नजर अभिनेता

विज्ञापन
These Bhojpuri Films Achieved Record Breaking Views on Youtube after Cinemas Like Nirahua Hindustani
निरहुआ हिंदुस्तानी 3 - फोटो : सोशल मीडिया
निरहुआ हिंदुस्तानी 3

दिनेश लाल यादव की निरहुआ हिंदुस्तानी फ्रैचाइजी काफी हिट साबित हुई है। इस नाम से बनी सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया है। 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' को सिनेमाघरों के अलावा यूट्यूब पर भी दर्शकों का बहुत प्यार मिला है। अब तक इस फिल्म को 146 मिलियन बार देखा जा चुका है।
Raveena Tandon: बढ़ सकती है रवीना टंडन की मुश्किलें! टाइगर के बेहद नजदीक जाकर किया वीडियो शूट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed