{"_id":"64295add29300a4f0e0b0b97","slug":"these-top-beauties-of-bollywood-flopped-in-bhojpuri-cinema-from-nagma-to-bhagyashree-2023-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri Cinema: बॉलीवुड की ये टॉप हसीनाएं भोजपुरी सिनेमा में रहीं फ्लॉप, आज हैं पर्दे से पूरी तरह गायब","category":{"title":"Bhojpuri","title_hn":"भोजपुरी","slug":"bhojpuri"}}
Bhojpuri Cinema: बॉलीवुड की ये टॉप हसीनाएं भोजपुरी सिनेमा में रहीं फ्लॉप, आज हैं पर्दे से पूरी तरह गायब
बॉलीवुड की हर एक अदाकारा अपनी किसी ना किसी खूबी के लिए लोगों के बीच फेमस है। वहीं, बीते समय में कुछ ऐसी हसीनाएं भी रही हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अपना दमखम दिखाते हुए सालों राज किया है। हालांकि, ये एक्ट्रेस जब समय बीतने के साथ अलग इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने निकलीं तो सफलता के बजाए असफलता इनके हाथों लगी। इनमें ही बी-टाउन की कुछ मशहूर अभिनेत्रियां शामिल हैं, जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री ली लेकिन सक्सेसफुल नहीं हो पाईं। इतना ही नहीं ये हसीनाएं अब तो पर्दे से पूरी तरह गायब ही हो गई हैं-
2 of 5
नगमा
- फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में नगमा का नाम शामिल है। नगमा ने साल 1990 में फिल्म 'बागी' से अपना हिंदी डेब्यू किया था और यह उस वक्त की टॉप अदाकाराओं में से एक थीं। वहीं, नगमा ने रवि किशन के साथ फिल्म 'दूल्हा मिलल दिलदार' से भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री ली। इस फिल्म को पसंद किया गया फिर नगमा ने रवि के ही साथ 'पंडित जी बताई न बिआह कब होई’, ’गंगा’, ’जनम जनम क साथ बा’, ’अब त बन जा सजनवा हमार’ जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम किया। हालांकि, नगमा फिल्म 'राजा ठाकुर' में काम करने के बाद इंडस्ट्री से पूरी तरह गायब हो गईं।
3 of 5
भूमिका चावला
- फोटो : सोशल मीडिया
'तेरे नाम' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली भूमिका चावला भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रह चुकी हैं। भूमिका ने उस समय के मशहूर भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी के साथ फिल्म 'गंगोत्री' से अपना डेब्यू किया था। वहीं, भूमिका की पहली भोजपुरी फिल्म ही फ्लॉप साबित हुई, जिसकी वजह से उन्हें काम मिलना बंद हो गया। आज के समय में भूमिका हिंदी और भोजपुरी दोनों सिनेमा से पूरी तरह गायब हो गई हैं।
रंभा ने 1995 में फिल्म 'जल्लाद' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। रंभा ने महज 16 साल की उम्र में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने पैर जमा लिए थे। हालांकि, जब रंभा ने भोजपुरी इंडस्ट्री का रुख किया तो उन्हें कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी। यूं तो रंभा, रवि किशन के साथ 'बांके बिहारी एमएलए', ‘राम बलराम’ और ‘रसिक बलमा’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन इन चंद फिल्मों के बाद ही वह ना तो हिंदी में दिखती हैं न ही भोजपुरी मूवी में नजर आती हैं।
भाग्यश्री अपने डेब्यू फिल्म 'मैंने प्यार किया' से ही हिंदी सिनेमा में छा गई थीं। वहीं, उन्होंने समय के साथ भोजपुरी सिनेमा का रुख किया। फिल्म 'देवा' उनकी डेब्यू भोजपुरी फिल्म थी। इसके बाद भाग्यश्री, मनोज तिवारी के साथ 'जनम जनम क साथ' और 'एगो चुम्मा दे द राजा जी' जैसी मूवीज में नजर आईं। सफलता को देखते हुए भाग्यश्री का लालच बढ़ता चला गया और उन्होंने अपने पति हिमालय दसानी को 'एगो चुम्मा दे द राजा जी' का' निर्माता बना लिया। फिल्म रिलीज हुई लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। इसी के बाद भाग्यश्री ने वापस कभी भोजपुरी सिनेमा का रुख नहीं किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।