फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Wrap: सलमान खान को Y+ सुरक्षा और रिलीज से पहले विवादों में घिरी ‘जवान’, पढ़ें बीते हफ्ते की बड़ी खबरें

Sun, 06 Nov 2022 09:05 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 06 Nov 2022 09:05 AM IST
विज्ञापन
Weekly Wrap Salman Khan Gets Y+ Security and atlee shah rukh khan jawan face plagiarism pathaan teaser out
सलमान खान, जवान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में आए दिन कोई न कोई हलचल होती रहती है। किसी फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आता है, तो सितारों से जुड़ी जानकारी भी पता चलती है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं। इस हफ्ते भी बहुत कुछ देखने को मिला। वीकली रैप के जरिए हम आपको इस हफ्ते की 10 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। तो चलिए बताते हैं आपको इस हफ्ते की कुछ चर्चित घटनाओं के बारे में...

Weekly Wrap Salman Khan Gets Y+ Security and atlee shah rukh khan jawan face plagiarism pathaan teaser out
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार का यह पूरा साल बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के मामले में बहुत ही खराब रहा है। इस साल रिलीज हुई अक्षय की सभी फिल्मों को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। 'बच्चन पांडे' से शुरू हुआ यह फ्लॉप का सफर 'राम सेतु' पर जाकर भी खत्म नहीं हुआ। हालांकि 'राम सेतु' अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है, लेकिन दिन-ब-दिन घटते इसके दर्शकों को देखकर उम्मीद लगाई जा रही है कि यह भी फ्लॉप की लिस्ट में शामिल होने वाली है। जहां बॉलीवुड में अक्षय की फिल्मों का ग्राफ लगातार गिर रहा है, वहीं अब अक्षय एक और इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने निकल पड़े हैं। दरअसल, अक्षय ने मराठी सिनेमा में डेब्यू करने का एलान कर दिया है।

Akshay Kumar: महेश मांजरेकर की फिल्म से मराठी इंडस्ट्री में कदम रखेंगे अक्षय कुमार, निभाएंगे यह अहम किरदार

Weekly Wrap Salman Khan Gets Y+ Security and atlee shah rukh khan jawan face plagiarism pathaan teaser out
मिस बार्बाडोस लैलानी, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा करीब तीन साल बाद अपने देश भारत लौटी हैं। घर वापस लौटने के बाद वह जमकर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं। आज से करीब 34 साल पहले प्रियंका ने ये खिताब अपने नाम किया था। लेकिन अब मिस बार्बाडोस ने मिस वर्ल्ड 2000 के दौरान फेवर देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2000 के दौरान प्रियंका चोपड़ा को कई फेवर दिए गए ताकि वह जीत सकें।

Priyanka Chopra: तो क्या धांधली से मिस वर्ल्ड 2000 बनीं प्रियंका चोपड़ा? मिस बार्बाडोस ने लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Wrap Salman Khan Gets Y+ Security and atlee shah rukh khan jawan face plagiarism pathaan teaser out
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'भेड़िया' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों की ओर से बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, अब वरुण धवन ने खुलासा किया है कि वह वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान वरुण ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके साथ क्या हुआ था। इसके साथ ही वरुण एक शख्स को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे।

Varun Dhawan: इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं वरुण धवन, बात करते हुए भर आईं एक्टर की आंखें

विज्ञापन
Weekly Wrap Salman Khan Gets Y+ Security and atlee shah rukh khan jawan face plagiarism pathaan teaser out
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। अभिनेता आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म जीरो में नजर आए थे, लेकिन इस फिल्म के बाद वह किसी भी फिल्म में बतौर मुख्य कलाकार दिखाई नहीं दिए। हालांकि अभिनेता हाल ही में आई कुछ फिल्मों में कैमियो करते नजर आए थे। वहीं, अब शाहरुख खान लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने को पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता अपनी बैक टू बैक फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने वापस आ रहे हैं। शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा अभिनेता अपनी एक और फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।

Jawan: रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी शाहरुख खान की ‘जवान’, फिल्म के मेकर्स पर लगा कहानी कॉपी करने का आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed