फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2022: 'पतरी कमरिया' से 'ले ले आई कोका कोला' तक, इन भोजपुरी गानों ने इंटरनेट पर मचाई धूम

Thu, 22 Dec 2022 12:55 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 22 Dec 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Year Ender 2022 Bhojpuri viral Songs khesari lal yadav patari kamariya pawan singh shilpi raj ritesh panday
खेसारी लाल यादव, पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों के साथ ही उनकी फिल्में और भोजपुरी गाने भी दर्शकों को दीवाना बना देते हैं। इस साल पवन सिंह, रितेश पांडे, चंदन चंचल और खेसारी लाल यादव के गानों ने यूट्यूब पर खूब धूम मचाई। हलांकि, भोजपुरी के सभी गायकों के गानों ने अपना जलवा बिखेरा, लेकिन सुपरस्टार पवन सिंह यादव और खेसारी लाल यादव के कुछ गानों ने तो 100 मिनियन का आकड़ा भी पार कर लिया। खेसारी लाल के दो गानों ने तो इस साल टॉप 10 की लिस्ट में भी जगह बनाई है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन गानों के बारे में, जिन्होंने इस साल सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं...

Year Ender 2022 Bhojpuri viral Songs khesari lal yadav patari kamariya pawan singh shilpi raj ritesh panday
ले ले आई कोका कोला - फोटो : सोशल मीडिया

ले ले आई कोका कोला
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम 'ले ले आई कोका कोला' गाने का है। इसे खेसारी लाल यादव और गायिका शिल्पी राज ने गाया है। 'ले ले आई कोका कोला' ने इस साल इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। यह गाना टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हुआ। इस गाने ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। इसे यूट्यूब पर 318 मिलियन व्यूज मिले हैं। वहीं, वीडियो को दो मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

Cirkus: रोहित बोले, गोविंदा को कामयाबी का पूरा हक नहीं मिला, ‘सर्कस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारियां शुरू

Year Ender 2022 Bhojpuri viral Songs khesari lal yadav patari kamariya pawan singh shilpi raj ritesh panday
नथुनिया - फोटो : सोशल मीडिया

नथुनिया
इस लिस्ट में अगला नंबर भोजपुरी गाना 'नथुनिया' का है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और गायिका प्रियंका सिंह ने गाया है। 'नथुनिया' गाने ने भी अपना परचम लहराया। इस गाने को यूट्यूब पर 260 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। खेसारी का यह गाना भी टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हुआ। इसने 10वां स्थान प्राप्त किया है।

Samantha: बीमारी के कारण फिल्म 'सिटाडेल' से बाहर हुईं सामंथा! जानें अभिनेत्री से जुड़ा हेल्थ अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2022 Bhojpuri viral Songs khesari lal yadav patari kamariya pawan singh shilpi raj ritesh panday
लाल घाघरा - फोटो : सोशल मीडिया

लाल घाघरा
इस लिस्ट में भोजपुरी गाना 'लाल घाघरा' ने भी अपनी जगह बनाई है। शिल्पी राज और पवन सिंह के गाने 'लाल घाघरा' ने इस साल सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। यूट्यूब पर इस गाने को 135 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, 1.8 मिलियन से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। शिल्पी और पवन की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

Anand (Milind) Exclusive: मंसूर खान नहीं इस निर्देशक ने बदल दी जिंदगी, जन्मदिन पर आनंद ने सुनाई राम कहानी

विज्ञापन
Year Ender 2022 Bhojpuri viral Songs khesari lal yadav patari kamariya pawan singh shilpi raj ritesh panday
ठुमका लगाव चल तबला पे - फोटो : सोशल मीडिया

ठुमका लगाव चल तबला पे
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और गायिका शिल्पी राज के गाए गाने 'ठुमका लगाव चल तबला पे' ने भी इस साल जलवा बिखेरा। 'ठुमका लगाव चल तबला पे' गाने के वीडियो में नम्रता मल्ला की हॉटनेस और खेसारी लाल के दबंग अंदाज को दर्शकों को खूब पसंद किया। यूट्यूब पर इस वीडियो को 59 मिलियन व्यूज मिले हैं। वहीं, एक मिलियन से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

RRR: अवॉर्ड की बारिश के बाद RRR को एक और सफलता, 50 बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में टॉम क्रूज को भी पछाड़ा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed