फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 6: बजट निकालने के करीब पहुंची 'भूल भुलैया 3', छठे दिन की इतनी कमाई

Wed, 06 Nov 2024 09:20 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 06 Nov 2024 09:20 PM IST
सार

'भूल भुलैया 3' ने पहले सप्ताहांत पर अच्छी कमाई की। वहीं, अब फिल्म की आज की कमाई भी सामने आ चुकी है, चलिए जानते हैं फिल्म ने आज कितना कलेक्शन किया...

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 6 anees bazmee kartik aaryan vidya balan madhuri film earnings
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। सिनेमाघरों में यह फिल्म अब अपना पहला सप्ताह पूरा करने वाली है। अब तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की है। साथ ही पहले सप्ताहांत पर भी फिल्म ने अच्छी कमाई की। वहीं, अब फिल्म की आज की कमाई भी सामने आ चुकी है, चलिए जानते हैं फिल्म ने आज कितना कलेक्शन किया।

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 6 anees bazmee kartik aaryan vidya balan madhuri film earnings
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

इतने करोड़ रुपये पर खोला था खाता
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन के साथ विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी है। फिल्म ने पहले दिन 35.5 करोड़ रुपये पर खाता खोला था। तकरीबन 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन अपनी लागत का 23 प्रतिशत हिस्सा कमा लिया था और दमदार शुरुआत की थी। दूसरे दिन इसने रफ्तार पकड़ी और उछाल के साथ 37 करोड़ रुपये की कमाई की।

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 6 anees bazmee kartik aaryan vidya balan madhuri film earnings
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम: @kartikaaryan

सप्ताहांत की कमाई
रविवार को यानी तीसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई और इसने 33.5 करोड़ रुपये कमाए थे। सप्ताहांत के बाद भी वीकडेज में फिल्म ने अपनी अच्छी कमाई बरकरार रखी। चौथे दिन फिल्म ने 18 करोड़ रुपये की कमाई की। पांचवें दिन भी इसकी कमाई में गिरावट आई और इसने 13.5 करोड़ रुपये बटोरे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 6 anees bazmee kartik aaryan vidya balan madhuri film earnings
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म का कुल कलेक्शन
वहीं, आज भी फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'भूल भुलैया 3' ने छठे दिन 7.44 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, अभी भी यह फिल्म 'भूल भुलैया 2' के आंकड़ें को पार नहीं कर पाई है। ऐसे में अब 'भूल भुलैया 3' का कुल कलेक्शन 144.94 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 6 anees bazmee kartik aaryan vidya balan madhuri film earnings
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म के कलाकार और कहानी
फिल्म में कार्तिक का किरदार रूह बाबा इस बार दो मंजुलिका से लड़ रहा है, जिनका किरदार विद्या बालन और माधुरी दीक्षित ने निभाया है। वहीं तृप्ति डिमरी फिल्म में आर्यन की प्रेमिका का किरदार में नजर आईं। कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के अलावा फिल्म में शानदार सहायक कलाकार हैं, जिनमें राजपाल यादव, विजय राज, अश्विनी कालसेकर, राजेश शर्मा, संजय मिश्रा और अन्य शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed