फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chinni Prakash: मां नाचती रही दूसरों के इशारों पर, बेटे ने सारी दिग्गज अभिनेत्रियों को नचाया, अब अमि जे तोमार

Tue, 29 Oct 2024 11:54 AM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Tue, 29 Oct 2024 11:54 AM IST
सार

निर्देशक अनीस बज्मी अब तक इस बात पर हैरान हैं कि ये असंभव सा दिखने वाला गाना कितनी आसानी से शूट हो गया। चिन्नी प्रकाश की कल्पना के बारे में जब यूनिट के लोगों को पता चला था तो सबको लगा था कि इसमें पंगा होने वाला है।

विज्ञापन
bhool bhulaiyaa 3 vidya madhuri song ami je tomar created by choreographer Chinni Prakash who debuted in 1665
चिन्नी प्रकाश, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी फिल्मों के शौकीनों में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने ‘बड़ी देर भई नंदलाला, तेरी राह तके ब्रजबाला’ गाना न सुना हो। साल 1965 में रिलीज हुई सुनील दत्त और नूतन की इसी फिल्म का एक और गाना बहुत हिट रहा है, ‘तुम्हीं मेरे मंदिर, तुम्हीं मेरी पूजा..’। और, इस फिल्म से बतौर कोरियोग्राफर डेब्यू करने वाले अभिनेत्री सी लीला के बेटे चिन्नी प्रकाश अब तक हिंदी सिनेमा न सिर्फ सक्रिय हैं, बल्कि फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का हाल ही में रिलीज गाना ‘अमि जे तोमार’ भी उन्होंने ही रचा है। 

bhool bhulaiyaa 3 vidya madhuri song ami je tomar created by choreographer Chinni Prakash who debuted in 1665
विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस गाने के बारे में जिक्र चलने पर विद्या बालन बताती हैं, ‘ये गाना फिल्म में उस वक्त आता है जब मंजुलिका के कहानी में होने का असल मतलब समझ आता है। अगर आपको याद हो तो मैंने पहली ‘भूल भुलैया’ के क्लाइमेक्स भरतनाट्यम करते हुए यही गाना गाया है। इस बार भी मेरे हिस्से इस गाने में भरतनाट्यम ही आया है। लेकिन माधुरी जी ने इसमें जिस तरह से कथक की जुगलबंदी घोली है, वह नृत्य निर्देशक चिन्नी जी का ही कर सकते हैं।’

bhool bhulaiyaa 3 vidya madhuri song ami je tomar created by choreographer Chinni Prakash who debuted in 1665
‘हम’ का गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘जोधा अकबर’ के गाने ‘अजीमो शान शहंशाह’ की कोरियोग्राफी के लिए सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशक का नेशनल फिल्म अवार्ड जीत चुके चिन्नी प्रकाश ने ही हिंदी सिनेमा के बेहद मशहूर फिल्म ‘हम’ के गाने ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ की कोरियोग्राफी भी की है। फिल्म ‘मोहरा’ के गाने ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’ और फिल्म ‘रक्षक’ के गाने ‘शहर की लड़की’ के कोरियोग्राफर भी चिन्नी प्रकाश ही है। इन तीनों गानों के लिए चिन्नी प्रकाश को बेस्ट कोरियोग्राफर के फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhool bhulaiyaa 3 vidya madhuri song ami je tomar created by choreographer Chinni Prakash who debuted in 1665
माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में फिर से रचे गए गाने ‘अमि जे तोमार’ के लिए माधुरी दीक्षित को इसके लॉन्च पर भी खूब तालियां मिलीं और उनकी कथक में निपुणता लोग यूट्यूब पर रिलीज हुए गाने में भी खूब सराह रहे हैं। माधुरी दीक्षित ज्यादा कुछ इस बारे में खुलासा नहीं करतीं, वह बस इतना कहती हैं, ‘चिन्नी जी ही ये कल्पना कर सकते थे कि एक ही गाने में नृत्य की दो शैलियों की जुगलबंदी कराई जाए। मैंने और विद्या ने कई दिनों तक शूटिंग से पहले इस गाने का अभ्यास किया है। इस अभ्यास के दौरान चिन्नी जी की दोनों सहायिकाओं ने कमाल का काम किया।’
 

विज्ञापन
bhool bhulaiyaa 3 vidya madhuri song ami je tomar created by choreographer Chinni Prakash who debuted in 1665
अनीस बज्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक अनीस बज्मी अब तक इस बात पर हैरान हैं कि ये असंभव सा दिखने वाला गाना कितनी आसानी से शूट हो गया। चिन्नी प्रकाश की कल्पना के बारे में जब यूनिट के लोगों को पता चला था तो सबको लगा था कि इसमें पंगा होने वाला है, पर माधुरी दीक्षित और विद्या बालन ने जिस सहजता से ये गाना पूरा किया, उसका असर अब सोशल मीडिया पर दिखने लगा है। लोग फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की हीरोइ तृप्ति डिमरी की तो अब बात ही नहीं कर रहे, फिल्म के हीरो कार्तिक आर्यन भी इस गाने के चलते हाशिये पर जा चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed