Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bhushan Kumar Breaks Silence for First time on Divorce Rumors with Divya Khossla Said It's astrological reason
{"_id":"6644732bdcfaaee799089235","slug":"bhushan-kumar-breaks-silence-for-first-time-on-divorce-rumors-with-divya-khossla-said-it-s-astrological-reason-2024-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhushan-Divya: तलाक की अफवाहों पर पहली बार भूषण कुमार ने तोड़ी चुप्पी, दिव्या के सरनेम हटाने पर कही ये बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bhushan-Divya: तलाक की अफवाहों पर पहली बार भूषण कुमार ने तोड़ी चुप्पी, दिव्या के सरनेम हटाने पर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 15 May 2024 02:12 PM IST
सार
दिव्या के अपने इंस्टाग्राम से कुमार सरनेम हटाने के बाद इन खबरों को हवा मिली थी। हालांकि, कंपनी के प्रवक्ता ने इन अफवाहों को दिया झूठा बताते हुए कहा था, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। अब खुद भूषण कुमार ने अपने और दिव्या के तलाक की अफवाहों पर बात की है।
विज्ञापन
1 of 5
भूषण कुमार और दिव्या खोसला
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार और अभिनेत्री दिव्या खोसला को लेकर कुछ महीने पहले अफवाहें थीं कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। दिव्या के अपने इंस्टाग्राम से कुमार सरनेम हटाने के बाद इन खबरों को हवा मिली थी। हालांकि, बाद में कंपनी के प्रवक्ता ने इन अफवाहों को दिया झूठा और निराधार बताते हुए कहा था, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। अब हाल ही में खुद भूषण कुमार ने अपने और दिव्या के तलाक की अफवाहों पर बात की है। उन्होंने कहा कि दिव्या ने ज्योतिषीय कारणों से सरनेम हटा दिया है और कोई वजह नहीं है।
2 of 5
भूषण कुमार और दिव्या खोसला
- फोटो : इंस्टाग्राम
भूषण कुमार तलाक की बात पर पहले तो कोई बयान नहीं देना चाहते थे, क्योंकि वे फिल्म 'श्रीकांत' को लेकर बात कर रहे थे और वे सिर्फ इसी पर ध्यान देना चाहते थे। उन्होंने इससे जुड़ा सवाल पूछे जाने पर कहा, 'यहां नहीं क्योंकि हम फिल्म 'श्रीकांत' के बारे में बात कर रहे हैं।' इसके आगे उन्होंने कहा, 'मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। हमने इसे पहले ही साफ कर दिया है। वह सिर्फ ज्योतिषीय कारण की वजह से सरनेम बदलना चाहती थीं।'
3 of 5
भूषण कुमार और दिव्या खोसला
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने कहा, 'मैं ये फॉलो नहीं करता लेकिन वह इन सब में मानती हैं।' गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में फरवरी में भूषण कुमार और दिव्या खोसला के तलाक की खबरों ने तब तूल पकड़ा, जब अभिनेत्री अपने नाम के आगे से कुमार सरनेम हटा दिया था।
इसके बाद टी-सीरीज के प्रवक्ता ने मामले में कहा था, ज्योतिषीय मान्यताओं से प्रेरित होकर, अपने विवाहित उपनाम को हटाने का दिव्या खोसला का निर्णय एक निजी फैसला है। किसी के निजी फैसले का हमें पूरी तरह सम्मान करना चाहिए। उन्होंने अपने मिडिल नेम में ‘एस’ भी जोड़ा है, जो यह इशारा करता है कि वह ज्योतिष में मानती हैं और इसी के हिसाब से अपने नाम में कुछ बदलाव भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
भूषण कुमार और दिव्या खोसला
- फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि दिव्या और भूषण की शादी 13 फरवरी, 2005 में हुई थी। दोनों ने जम्मू में वैष्णो देवी मंदिर में शादी रचाई थी। ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ के सेट पर इनकी मुलाकात हुई। वहीं, से इनकी नजदीकियां बढ़ीं और भूषण को दिव्या से प्यार हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।