फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanguva Movie: सूर्या की 'कंगुवा' के पहले गाने पर आया बड़ा अपडेट, इसी महीने में बेहद खास दिन पर होगा रिलीज!

Mon, 15 Jul 2024 05:08 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 15 Jul 2024 05:08 PM IST
सार

अभिनेता सूर्या की नई फिल्म 'कंगुवा' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का टीजर देखने के बाद से ही दर्शकों के  बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता का माहौल है। टीजर में सुपरस्टार सूर्या का अलग ही अवतार देखने क मिला था। 'कंगुवा' जब तक रिलीज नहीं हो जाती तब तक इसे लेकर नए-नए अपडेट आते रहेंगे और इसी क्रम में अब एक और बड़ी जानकारी सामने आ रही है।
 
विज्ञापन
Big update on the first song of Suriya's Kanguva may be released on actor's birthday 23th july 2024
कंगुवा - फोटो : इंस्टाग्राम @actorsuriya

फिल्म 'कंगुवा' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorsuriya

'कंगुवा' फिल्म का पहला गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहला गाना 23 जुलाई, 2024 को जारी किया जाएगा। दरअसल, 23 जुलाई को सूर्या का जन्मदिन भी है तो ऐसे में फिल्म निर्माता उनके प्रशंसकों को एक खास तोहफा दे सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक घोषणा का होना बाकी है।

Big update on the first song of Suriya's Kanguva may be released on actor's birthday 23th july 2024
कंगुवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

हिंदी दर्शकों के नजरिए से 'कंगुवा' की एक खास बात यह है कि इसमें बॉबी देओल खलनायक की भूमिका में दिखाई देंगे। इससे पहले उन्हें रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'एनिमल' में निगेटिव रोल में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Big update on the first song of Suriya's Kanguva may be released on actor's birthday 23th july 2024
कंगुवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

'कंगुवा' में सूर्या और बॉबी देओल के अलावा दिशा पाटनी भी दिखाई देंगी। इसका निर्दशन सिरुथाई शिवा ने किया है। यह एक फैंटसी एक्शन फिल्म है। इसका निर्माण स्टूडियो ग्रीन और यूवी क्रिएशंस द्वारा मिलकर किया गया है। फिल्म में देवी श्री प्रसाद की तैयार की गई धुनें सुनने को मिलेंगी। पहले भाग के रिलीज होने से पहले ही इसके दूसरे भाग का भी एलान हो चुका है।

Deadpool & Wolverine Advance Booking: डेडपूल-वूल्वरिन की एडवांस बुकिंग शुरू, लाल-पीली शर्ट पहने फैंस हुए बेकाब

विज्ञापन
Big update on the first song of Suriya's Kanguva may be released on actor's birthday 23th july 2024
कंगुवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
फिल्म 10 अक्तूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका मुकाबला रजनीकांत की 'वेट्टैयन' से होगा। इतना ही नहीं, बॉक्स ऑफिस का मुकाबला तब और दिलचस्प हो जाएगा, जब इसके अगले ही दिन यानी 11 अक्तूबर को आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' रिलीज होगी।

Akshay Kumar: इन फिल्मों से फैंस का 'वेलकम' करेंगे अक्षय कुमार, एक्शन से कॉमेडी फिल्मों के शो होंगे 'हॉउसफुल'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed