फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: बंद हुई शो की वोटिंग, ये हैं 'बिग बॉस 16' के टॉप-3 कंटेस्टेंट्स, कौन बनेगा विनर?

Sun, 12 Feb 2023 06:24 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 12 Feb 2023 06:24 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16 Top 3 Contestants Voting Trends Priyanka Chahar Choudhary Mc Stan Shiv Thakare Clear Winner
बिग बॉस 16 - फोटो : social media

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 16’ के फिनाले को अब कुछ ही घंटे बचे हैं। कंटेस्टेंट से लेकर फैंस तक सब इस इंतजार में बैठे हैं कि आखिर इस सीजन की ट्रॉफी किसे मिलेगी।  'बिग बॉस 16' के ग्रैंड फिनाले में टॉप-5 कंटेस्टेंट्स बचे हैं, जिनके लिए 12 फरवरी दोपहर 12 बजे तक वोटिंग चल रही थी। देश की जनता और फैन्स ने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को भर-भरकर वोट किया है, लेकिन अब वोटिंग लाइंस बंद हो चुकी हैं। शो के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी ‘बिग बॉस’ की वोटिंग लाइंस बंद हो चुकी हैं और टॉप तीन कंटेस्टेंट का पता भी चल चुका है।

Bigg Boss 16 Top 3 Contestants Voting Trends Priyanka Chahar Choudhary Mc Stan Shiv Thakare Clear Winner
बिग बॉस 16 - फोटो : social media

‘बिग बॉस 16’ के विनर का पता तो शो के आखिरी वक्त में ही पता चलेगा है। सोशल मीडिया पर बिग बॉस के फैंस ने शो के विनर को लेकर वोटिंग ट्रेंड  शुरू किया था। उस ट्रेंड के हिसाब से शो के टॉप-3 कंटेस्टेंट्स का पता चल गया है। गौरतलब है कि 'बिग बॉस 16' का ग्रैंड फिनाले आज (12 फरवरी) शाम सात बजे शुरू हो जाएगा। इस सीजन के सारे एक्स-कंटेस्टेंट्स टॉप-5 के साथ परफॉर्मेंस देंगे और दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

Shiv Shastri Balboa Review: जिंदगी का रोमांच रिटायरमेंट के बाद भी कैसे कायम रखें, सीखना हो तो देखिए ये फिल्म

 

Bigg Boss 16 Top 3 Contestants Voting Trends Priyanka Chahar Choudhary Mc Stan Shiv Thakare Clear Winner
बिग बॉस 16 - फोटो : social media

बता दें कि सोशल मीडिया ट्रेंड के हिसाब से 'बिग बॉस 16' के टॉप-3 कंटेस्टेंट्स में प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे और एमसी का नाम चर्चा में है। हालिया वोटिंग के मुताबिक प्रियंका चाहर चौधरी अभी तक पहले नंबर पर हैं। दर्शकों के वोट्स ने उन्हें पहले पायदान पर रखा है, लेकिन दूसरे और तीसरे स्थान के लिए एमसी स्टैन और शिव ठाकरे के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। कुछ यूजर्स शिव को दूसरे नंबर पर बता रहे हैं तो वहीं कुछ एमसी स्टैन को दूसरे नंबर पर देखना चाहते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 Top 3 Contestants Voting Trends Priyanka Chahar Choudhary Mc Stan Shiv Thakare Clear Winner
प्रियंका चौधरी - फोटो : social media

सोशल मीडिया की इस वोटिंग ट्रेंड से यह तो क्लियर हो गया कि बिग बॉस फाइनलिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर पर किसका नाम आने वाला है। दर्शकों की वोटिंग के हिसाब से प्रियंका, शिव और स्टैन का नाम है टॉप 3 में आने वाला है। वहीं, चौथे और पांचवें नंबर पर शालीन और अर्चना गौतम हैं।

Sonu Sood: दो साल बाद सोनू सूद ने निभाया फूड स्टॉल मालिक से किया वादा, वीडियो देख तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस

 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Top 3 Contestants Voting Trends Priyanka Chahar Choudhary Mc Stan Shiv Thakare Clear Winner
शिव ठाकरे - फोटो : social media

बता दें कि 'बिग बॉस 16' के विनर को ट्रॉफी के अलावा 21 लाख 80 हजार रुपये की प्राइज मनी और i10 Nios कार मिलेगी। फिलहाल, शो में टॉप-5 कंटेस्टेंट्स हैं। वैसे हर बार की तरह इस बार भी विनर चुनने के लिए फिनाले की अंतिम घड़ियों में वोटिंग लाइन खुल सकती हैं। हर बार मेकर्स 'बिग बॉस' के टॉप 2 कंटेस्टेंट्स अनाउंस करने के बाद कुछ देर के लिए वोटिंग लाइंस ओपन करते हैं। अब देखते हैं कि इस बार फिनाले की ट्रॉफी किसके हाथ लगती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed