बॉलीवुड में प्यार और ब्रेकअप की खबरें आए दिन सुनने को मिलती हैं। कभी -कभी कुछ स्टार्स की लव स्टोरी सुपर-डुपर हिट हो जाती है, तो कइयों की फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप भी हो जाती हैं। बी टाउन में कुछ ऐसे भी कपल रहे हैं, जिन्हें देखकर ऐसा लगता था कि 'रब ने बना दी जोड़ी', लेकिन इन जोड़ियों का अंत काफी हैरान कर देने वाला था। कपल्स के बीच बेशुमार प्यार होने के बावजूद उनका रिश्ता ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। खास बात तो यह है कि रिश्ता इतनी बुरी तरह टूटने के बाद भी इन सेलेब्स ने उसका असर अपने काम पर नहीं पड़ने दिया।
Bollywood : इन एक्ट्रेसेस ने ब्रेकअप के बाद एक्स बॉयफ्रेंड संग फिल्मों में किया काम, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के इन कपल्स ने ब्रेकअप के बाद भी अपने एक्स गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड के साथ काम किया। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर से लेकर श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर के नाम शामिल हैं, जिन्होंने ब्रेकअप हो जाने के बाद भी एक-दूसरे के साथ काम किया।
दीपिका पादुकोण: अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ काम करने वाली लिस्ट में सबसे पहला नाम दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का आता है। दोनों के अफेयर की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। रणबीर और दीपिका बी टाउन के क्यूट और रोमांटिक कपल में से एक माने जाते थे, लेकिन दोनों के ब्रेकअप ने उनके फैंस को सदमे में डाल दिया। ब्रेकअप के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए, लेकिन उसका असर अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर नहीं पड़ने दिया। ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘तमाशा’ में साथ काम किया। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं।
कटरीना कैफ: बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से कटरीना कैफ एक हैं। अभिनेत्री ने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। दीपिका से ब्रेकअप के बाद रणबीर का नाम कटरीना के साथ जुड़ने लगा। दोनों के अफेयर की खबरें काफी चर्चा में रहीं, लेकिन दोनों का यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका। ब्रेकअप के बाद भी रणबीर और कैटरीना ने फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में साथ काम किया। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास साबित नहीं हुई।
यह भी पढ़ें- Ajay Devgn-Kajol: पहली मुलाकात में अजय को बिल्कुल पसंद नहीं आई थीं काजोल? जानें दिलचस्प किस्सा