फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Kundrra: प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजान की आवाज सुनते ही करण कुंद्रा ने किया ऐसा काम, फैंस ने की तारीफ

Fri, 10 Feb 2023 08:29 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 10 Feb 2023 08:29 PM IST
विज्ञापन
Ishq mein Ghayal Fame Karan Kundrra pauses press conference for azaan fans praise him for it
करण कुंद्रा - फोटो : social media

रिएलिटी शो से फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले करण कुंद्रा अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। करण ‘नागिन’ फेम तेजस्वी प्रकाश  को काफी समय से डेट कर रहे हैं। आए दिन दोनों मीडिया में स्पॉट हो जाते हैं। अपनी गर्लफ्रेंड के लिए करण की इज्जत देख फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। अब एक बार फिर करण ने मीडिया के सामने कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर वह फैंस की तारीफें बटोर रहे हैं।

Ishq mein Ghayal Fame Karan Kundrra pauses press conference for azaan fans praise him for it
करण कुंद्रा - फोटो : social media

करण इन दिनों अपने आगामी शो के प्रमोशन में लगे हुए हैं। करण के इस शो का नाम ‘इश्क में घायल’ है, जो सुपरनैचुरल शक्तियों पर आधारित है। इसी शो का प्रमोशन करते वक्त एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हें अजान की आवाज आई और उन्होंने सबको चुप रहने के लिए कहा और खुद भी खामोश हो गए। करण ने लोगों से कहा,  ‘क्या हमें थोड़ा रुकना चाहिए। अजान, अजान के लिए? बस दो मिनट।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Kundrra ❤️ (@karankundrra.fp)

">http://

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Kundrra ❤️ (@karankundrra.fp)

 

Ishq mein Ghayal Fame Karan Kundrra pauses press conference for azaan fans praise him for it
करण कुंद्रा - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर करण के इस अंदाज की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने करण की तारीफ करते हुए लिखा, ‘अगर हर कोई दूसरे के धर्म का सम्मान करता है तो दुनिया में कभी लड़ाई ही नहीं होती।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘एक हिंदू होकर मुस्लिम संस्कृति का सम्मान करना बड़ी बात है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘करण खुद जितने हैंडसम और स्मार्ट हैं, उतने ही दिल के भी साफ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ishq mein Ghayal Fame Karan Kundrra pauses press conference for azaan fans praise him for it

शो के बारे में बात करते हुए करण ने बताया, ‘इस शो की कहानी जुनून और प्यार पर आधारित है। इस शो में कुछ ऐसा है, जिसे आप नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।’ बता दें कि करण अपने आने वाले शो ‘इश्क में घायल’ में एक वेयरवोल्फ के किरदार में देखेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण ने इस शो में हर एपिसोड का 12 लाख चार्ज किया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

">http://

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

 

विज्ञापन
Ishq mein Ghayal Fame Karan Kundrra pauses press conference for azaan fans praise him for it
करण कुंद्रा - फोटो : social media

बता दें कि ‘शो इश्क में घायल’ में करण के साथ गश्मीर महाजनी और रीम शेख स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देंगे। शो के हालिया प्रोमो को देखकर पता चलता है कि करण वीर नाम के एक वेयरवोल्फ की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने शुरुआती शो की शूटिंग खत्म कर दी है। अब इस रोमांचक शो के बारे में और अपडेट्स का इंतजार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed