बिग बॉस 17 जैसे-जैसे अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है वैसे-वैसे शो में हंगामा और विवाद भी बढ़ता जा रहा है। हाल ही में शो के चैनल की ओर से एक प्रोमो रिलीज किया गया, जिसमें कंटेस्टेंट अभिषेक की समर्थ जुरेल और ईशा मालविया के साथी तीखी नोकझोंक होती नजर आ रही है। इसी दौरान अभिषेक समर्थ को थप्पड़ मार देते हैं। इस प्रोमो के सामने आने के बाद से लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। वहीं, इसी कड़ी में शो के कंटेस्टेंट समर्थ जुरेल के पिता की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एक साक्षात्कार में अभिषेक द्वारा समर्थ को थप्पड़ मारने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दोनों को ही गलत बताया है।
{"_id":"65a000b6962bf4814d0c94ad","slug":"bigg-boss-17-abhishek-slapped-samarth-jurel-in-show-samarth-father-gave-react-regarding-the-incident-2024-01-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 17: समर्थ को थप्पड़ मारने पर अभिषेक पर भड़के पिता मुकेश, बेटे के साथ अभद्रता पर दी ये प्रतिक्रिया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss 17: समर्थ को थप्पड़ मारने पर अभिषेक पर भड़के पिता मुकेश, बेटे के साथ अभद्रता पर दी ये प्रतिक्रिया
Thu, 11 Jan 2024 08:25 PM IST
शुभम शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम शर्मा
Updated Thu, 11 Jan 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
अभिषेक और समर्थ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समर्थ और उनके पिता मुकेश
- फोटो : समर्थ और उनके पिता मुकेश
शो में समर्थ और अभिषेक की लड़ाई को लेकर समर्थ के पिता ने कहा, 'मुझे लगता है कि उस स्थिति में समर्थ और अभिषेक दोनों ही गलत थे, पता नहीं क्यों दोनों हाइपर हो गए। इस दौरान अभिषेक अधिक तनाव में था और उसका हाथ समर्थ पर छूट गया, लेकिन यह एक गेम है और ऐसी स्थिति में ये चीजें हो जाती हैं'।
फिर बदली गई 'मेट्रो इन दिनों' की रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
फिर बदली गई 'मेट्रो इन दिनों' की रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
समर्थ और अभिषेक
- फोटो : सोशल मीडिया
समर्थ के पिता मुकेश ने आगे कहा, 'समर्थ ने अभिषेक के साथ जो किया मैं उसे मजाक या उकसावा नहीं मानता। यह एक झगड़ा था, जो बढ़ गया। अगर हमारे घर में झगड़ा हुआ हो तो ऐसी स्थिति में हमारे साथ भी ऐसा हो सकता है'। इस दौरान उन्होंने अभिषेक को दूसरा मौका देने और बिग बॉस 17 में वापस लाने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'अभिषेक को वापस लाना बिग बॉस का फैसला था और मुझे लगता है कि यह सही फैसला है'।
चुनाव से पहले पंकज त्रिपाठी ने उठाया बड़ा कदम, इलेक्शन कमीशन के नेशनल आइकन पद से दिया इस्तीफा
चुनाव से पहले पंकज त्रिपाठी ने उठाया बड़ा कदम, इलेक्शन कमीशन के नेशनल आइकन पद से दिया इस्तीफा
विज्ञापन
विज्ञापन
ईशा मालविया और समर्थ कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा ईशा और समर्थ के रिश्ते को लेकर मुकेश ने कहा, 'ईशा और समर्थ एक प्यारी जोड़ी हैं, मुझे खुशी है कि उन्होंने एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला किया है। मैं चाहता हूं कि वे हमेशा एक साथ रहें, एक साथ काम करें और एक साथ आगे बढ़ें'। बिग बॉस 17 के फैमिली वीक में कंटेस्टेंट अपने परिवार के सदस्य से मिलेंगे।
पार्वती तिरुवोथु ने नेटफ्लिक्स से 'अन्नपूर्णानी' को हटाने पर जताई नाराजगी, एक्ट्रेस ने की निंदा
पार्वती तिरुवोथु ने नेटफ्लिक्स से 'अन्नपूर्णानी' को हटाने पर जताई नाराजगी, एक्ट्रेस ने की निंदा
विज्ञापन
ईशा मालविया, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि बिग बॉस 17 में समर्थ की एंट्री के बाद से ही ईशा और अभिषेक की बीच नोकझोंक शुरू हो गई थी। इसके बाद ईशा-समर्थ और अभिषेक तीनों के बीच अक्सर ही नोकझोंक देखने को मिलने लगी। आए दिन के तीनों के बीच जबरदस्त विवाद और झगड़ा शो की टीआरपी का हिस्सा बन गया, जिसका सिलसिला अभी भी जारी है।
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के पहले गाने का टीजर रिलीज, 'लाल पीली अंखियां' में दिखा शाहिद का किलर मूव्स
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के पहले गाने का टीजर रिलीज, 'लाल पीली अंखियां' में दिखा शाहिद का किलर मूव्स