Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
bigg boss 18 finale Akshay Kumar Leaves Without Sky Force promotion shooting Due To Salman Khan arrives late
{"_id":"678d1742b7a1d16aa604464a","slug":"bigg-boss-18-finale-akshay-kumar-leaves-without-sky-force-promotion-shooting-due-to-salman-khan-arrives-late-2025-01-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 18 Finale: सलमान की लेटलतीफी से परेशान हुए अक्षय कुमार, 'बिग बॉस 18' के सेट से बिना शूटिंग किए लौटे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss 18 Finale: सलमान की लेटलतीफी से परेशान हुए अक्षय कुमार, 'बिग बॉस 18' के सेट से बिना शूटिंग किए लौटे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sun, 19 Jan 2025 08:46 PM IST
सार
अक्षय कुमार को अपनी फिल्म 'स्काई फोर्स' के सह-कलाकार वीर पहाड़िया के साथ बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग करनी थी। सलमान खान के सेट पर देर से पहुंचने के कारण अभिनेता इस सेगमेंट को फिल्माए बिना ही चले गए।
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार और सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले आज रात 9:30 बजे कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर होने वाला है। अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया ग्रैंड फिनाले पर अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'स्काई फोर्स' का प्रचार करने वाले थे और प्रशंसक सभी प्रतियोगियों के साथ अक्षय और सलमान की मस्ती भरी नोकझोंक देखने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, सलमान के स्टूडियो में देर से पहुंचने के कारण अक्षय एपिसोड की शूटिंग किए बिना ही सेट से चले गए।
2 of 5
वीर पहाड़िया-अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सेट से वापस लौटे अक्षय
रिपोर्ट्स के अनुसार, समय के पाबंद होने के कारण अक्षय अपने तय समय पर लगभग 2:15 बजे शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचे, लेकिन तब तक सलमान नहीं आए थे। अक्षय ने सलमान के आने के लिए एक घंटे तक इंतजार किया, लेकिन उनके शेड्यूल में जॉली एलएलबी 3 की ट्रायल स्क्रीनिंग भी थी, इसलिए एक घंटे तक इंतजार करने के बाद अक्षय शो की शूटिंग किए बिना ही वापस लौट गए।
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान से की अक्षय ने बात
रिपोर्ट में दावा किया गया कि अक्षय को सेट पर वापस आने के लिए कई बार कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। बताया गया कि आखिरकार अक्षय और सलमान ने बात की और अक्षय ने उन्हें बताया कि उन्हें पहले से तय काम के लिए जाना पड़ा। सलमान ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह किसी और समय शो पर आएंगे। अब वीर पहाड़िया को अपनी पहली फिल्म का प्रचार अकेले ही करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले
- फोटो : इंस्टाग्राम@officialjiocinema
कौन बनेगा 'बिग बॉस 18' का विजेता
इस बीच, बिग बॉस 18 के विजेता बनने के लिए छह प्रतिभागी लड़ रहे हैं, जिनमें विवियन डीसेना, रजत दलाल, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग और ईशा सिंह शामिल हैं। ग्रैंड फिनाले में टॉप सिक्स के कई प्रदर्शन देखने को मिलेंगे, जिनमें कुछ अन्य प्रतियोगी भी शामिल होंगे, जो शो के तीन महीने से अधिक के सफर में बेदखल हो चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
देशभक्ति फिल्म है स्काई फोर्स
- फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
इस दिन रिलीज होगी 'स्काई फोर्स'
स्काई फोर्स की बात करें तो अक्षय और वीर के अलावा इस एक्शन थ्रिलर में सारा अली खान और निमरत कौर भी हैं। यह फिल्म 24 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है। स्काई फोर्स 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के जवाबी हमले पर आधारित है, जिसे भारत का पहला और सबसे घातक हवाई हमला बताया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।