सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Pranit More: पिता थे बस कंडेक्टर; खुद बनना चाहते थे पायलट; ऐसा रहा बिग बॉस 19 के फाइनलिस्ट प्रणित मोरे का सफर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 07 Dec 2025 06:10 PM IST
सार

Bigg Boss 19 Finalist Pranit More: सलमान खान की होस्टिंग वाले बिग बॉस 19 को आज अपना विजेता मिल जाएगा। पांच फाइनलिस्ट में एक नाम प्रणित मोरे का भी है। जानिए कौन हैं प्रणित मोरे और कैसा रहा बिग बॉस 19 में पहुंचने तक का सफर…

विज्ञापन
Bigg Boss 19 Finale Who Is Finalist Pranit More RJ To Stand Up Comedian Know About His Journey Salman Khan
प्रणित मोरे - फोटो : अमर उजाला

बिग बॉस 19 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। आज बिग बॉस 19 का फिनाले है और देर रात तक बिग बॉस को अपना नया विजेता भी मिल जाएगा। ट्रॉफी की रेस में पांच कंटेस्टेंट बने हुए हैं। इन पांच फाइनलिस्ट में एक नाम स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे का भी है। इसके अलावा अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और गौरव खन्ना भी ट्रॉफी उठाने की रेस में शामिल हैं। ट्रॉफी कौन उठाएगा, ये तो आज देर रात ही पता चलेगा। लेकिन इससे पहले जानते हैं कौन हैं प्रणित मोरे?

Trending Videos
Bigg Boss 19 Finale Who Is Finalist Pranit More RJ To Stand Up Comedian Know About His Journey Salman Khan
प्रणित मोरे - फोटो : सोशल मीडिया

पिता थे बस कंडेक्टर, एमबीए के बाद की नौकरी
7 जुलाई 1991 को जन्मे प्रणित मोरे महाराष्ट्र के मुंबई के ही रहने वाले हैं। प्रणित के पिता महाराष्ट्र राज्य परिवहन में बस कंडेक्टर के तौर पर काम करते थे। आज स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर पहचान बनाने वाले प्रणित शुरुआत में पायलट बनना चाहते थे। लेकिन उनकी किस्मत ने उन्हें कॉमेडियन बना दिया। प्रणित ने केजे सोमैया कॉलेज से बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज और वेलिंगकर इंस्टीट्यूट से मार्केटिंग में एमबीए किया। प्रणित ने एमबीए करने से पहले एक ऑटोमोबाइल शोरूम में सेल्स असिस्टेंट के रूप में काम किया। जबकि अपने एमबीए के वर्षों के दौरान प्रणित ने कुछ समय के लिए एक कार डीलरशिप में सेल्स असिस्टेंट के रूप में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 19 Finale Who Is Finalist Pranit More RJ To Stand Up Comedian Know About His Journey Salman Khan
प्रणित मोरे - फोटो : सोशल मीडिया

रेडियो जॉकी के तौर पर किया काम, 2019 में शुरू की कॉमेडी
नौकरी में मन न लगने पर प्रणित ने कॉमेडी की ओर रुख किया। उन्होंने इस दौरान छोटी-मोटी परफॉर्मेंस की। लेकिन उन्हें बड़ा ब्रेक तब मिला जब उन्होंने कैनवस लाफ क्लब में ओपन माइक मेवरिक का खिताब जीता। इसी के बाद प्रणित ने कॉमेडी को अपना पेशा बनाने का फैसला किया। इसके बाद साल 2019 में उन्होंने बतौर कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएशन अपने करियर की शुरुआत की। इस दौरान 2019 से 2023 तक प्रणित ने मिर्ची एफएम में रेडियो जॉकी के तौर पर भी काम किया। यही नहीं इस दौरान प्रणित ने फिल्मफेयर अवॉर्ड मराठी को भी होस्ट किया। धीरे-धीरे प्रणित लोकप्रिय होने लगे।

यह खबर भी पढ़ेंः कौन हैं 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी के मजबूत दावेदार अमाल मलिक? म्यूजिक इंडस्ट्री में है इनके परिवार का दबदबा

Bigg Boss 19 Finale Who Is Finalist Pranit More RJ To Stand Up Comedian Know About His Journey Salman Khan
प्रणित मोरे और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान समेत कई सेलेब्स पर किए हैं चुटकले
प्रणित को कॉमेडी इंडस्ट्री में अब छह साल हो गए हैं। प्रणित के कई वीडियोज काफी वायरल हैं। वो अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स और क्रिकेटर्स पर भी कमेंट करते रहते हैं। प्रणित ने सलमान खान पर भी अपनी कॉमेडी में कई कमेंट किए हैं। इनके बारे में सलमान ने बिग बॉस के घर में भी प्रणित से सवाल किया था। इसके अलावा भी प्रणित ने और भी सेलेब्स पर कमेंट किए हैं, इनमें से कई ने बिग बॉस में प्रणित से इसको लेकर मजे भी लिए हैं। प्रणित के क्राउड वर्क के वीडियोज काफी पॉपुलर हैं, जिनमें वो अपने शो में पहुंचे लोगों से बात करते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 19 Finale Who Is Finalist Pranit More RJ To Stand Up Comedian Know About His Journey Salman Khan
प्रणित मोरे - फोटो : सोशल मीडिया

जब वीर पहाड़िया पर जोक करके मुश्किलों में फंसे प्रणित
अपनी कॉमेडी और जोक्स के चलते प्रणित कई बार मुश्किलों में भी फंस चुके हैं। इसी साल आई फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के रिलीज होने के बाद, प्रणित ने अभिनेता वीर पहाड़िया की काफी मजाक उड़ाई थी। बाद में प्रणित का शो खत्म होने के बाद कुछ लोगों ने कॉमेडियन पर हमला कर दिया था और कथित तौर पर उन्हें मारा भी था। इस वजह से बाद में काफी ज्यादा विवाद हुआ था।

इंस्टाग्राम पर हैं 1.8 मिलियन फॉलोअर्स
प्रणित की लोकप्रियता की बात करें तो अब वो काफी मशहूर हैं। इंस्टाग्राम पर भी प्रणित के 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर आज भी उनका यूजर नेम आरजे प्रणित ही है।

ये लोग कर रहे प्रणित को सपोर्ट
प्रणित को ‘बिग बॉस 19’ जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वो पूरे सीजन काफी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने अब तक अच्छा गेम खेला है। यही कारण है कि प्रणित को काफी सपोर्ट मिल रहा है। उन्हें सपोर्ट करने वालों में कॉमेडियन रवि गुप्ता और आशीष चंचलानी, एक्टर-कॉमेडियन जेमी लीवर, अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर, विशाल निकम और जान्हवी किल्लेकर जैसे नाम शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed