{"_id":"6491cc0d3aa2aa9f9907f78c","slug":"bigg-boss-ott-2-palak-purswani-make-some-shocking-revelations-on-her-ex-boyfriend-avinash-sachdev-2023-06-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' में एंट्री लेते ही पलक पुरसवानी का बड़ा खुलासा, अविनाश को बताया धोखेबाज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' में एंट्री लेते ही पलक पुरसवानी का बड़ा खुलासा, अविनाश को बताया धोखेबाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Tue, 20 Jun 2023 09:25 PM IST
सार
'बिग बॉस ओटीटी 2' में एंट्री लेते ही पलक पुरसवानी ने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अविनाश सचदेव पर धोखा देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
1 of 5
पलक पुरसवानी-अविनाश सचदेव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सलमान खान के जरिए होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' शुरुआत के साथ ही सुर्खियों में है। शो में एक्स कपल अविनाश सचदेव और पलक पुरसवानी की एंट्री हुई है, जिन्होंने घर में घुसते ही बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ अपने रिश्ते पर बातचीत करनी शुरू कर दी है। बीते एपिसोड में पलक ने अविनाश के साथ अपने रिश्ते को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए। साथ ही उन पर बड़े आरोप भी लगाती नजर आईं।
2 of 5
पलक पुरसवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
पलक पुरसवानी ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में एंट्री लेने के साथ ही धमाल करना शुरू कर दिया। फुकरा इंसान, आलिया सिद्दीकी, बेबिका और मनीषा रानी से बात करते हुए पलक ने बताया कि अविनाश ने उन्हें रिश्ते में रहते हुए कैसे धोखा दिया। पलक ने कहा कि वह उनके साथ लगभग चार साल से रिश्ते में थी, जिसमें वे शादी करने वाले थे। दोनों के घरवाले तक सबकुछ जानते थे लेकिन अविनाश ने उन्हें धोखा दिया।
3 of 5
पलक पुरसवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
पलक ने कहा कि उनके लिए वफादारी प्यार से ज्यादा मायने रखती है, और संकेत दिया कि अविनाश ने रिश्ते में रहते हुए उन्हें एक से अधिक बार धोखा दिया था। तभी पलक ने ठान लिया था कि वह इस तरह के शख्स के साथ अपनी जिंदगी नहीं बिता सकतीं।
अविनाश सचदेव के बाद पलक परसवानी ने को-कंटेस्टेंट और पूर्व बेस्ट फ्रेंड जिया शंकर के प्रति भी नाराजगी जाहिर की। पलक ने आरोप लगाया कि अविनाश और जिया पहले एक-दूसरे को पसंद भी नहीं करते थे, लेकिन शो में दोनों एक दूसरे के करीब आ रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस ने यह भी साफ किया कि अविनाश से ब्रेकअप के बाद वह अब तक सिंगल हैं।
पलक पुरसवानी और अविनाश सचदेव ने चार वर्ष तक एक-दूसरे को डेट किया था और फिर 17 जनवरी 2021 को उनकी शगुन की रस्म हुई। हालांकि, इसके बाद कपल के बीच कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। वहीं, अब 'बिग बॉस ओटीटी 2' में शामिल हुए इस एक्स कपल से मेकर्स और दर्शकों को भी काफी उम्मीदें हैं, पलक ने शुरू से ही अविनाश के बारे में बात कर दर्शकों का मनोरंजन करना शुरू कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।