Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jennifer Mistry reacts on Case Against Asit Modi If He Apologises i will be ok
{"_id":"6491abd63edf48785a025542","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-jennifer-mistry-reacts-on-case-against-asit-modi-if-he-apologises-i-will-be-ok-2023-06-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेनिफर मिस्त्री FIR वापस लेने को तैयार, लेकिन असित मोदी को माननी होगी यह बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेनिफर मिस्त्री FIR वापस लेने को तैयार, लेकिन असित मोदी को माननी होगी यह बात
छोटे पर्दे का चहेता शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियों में है। हाल ही में शो छोड़ चुकीं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने इसके निर्माता असित कुमार मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने दो अन्य, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज और ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई थी। अब इस मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही असित मोदी को जल्द ही समन भी जारी किया जाना है। वहीं, अब एक बार फिर जेनिफर ने मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। साथ ही असित के आगे बड़ी शर्त रखती नजर आई हैं।
2 of 5
जेनिफर मिस्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
शो में मिसेज सोढी का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी को जल्द समन जारी किए जाने को लेकर कहा है, 'पहले यही लग रहा था कि इतना टाइम क्यों लग रहा है। असित ने मेरे वकील को मेरे नोटिस का जवाब दिया। बहुत ब्लेम गेम खेले हैं। असित ने दावा किया है कि मैंने नशे में धुत होकर अपने मेल को-स्टार की पिटाई कर दी थी। क्या आपको लगता है कि मैं मेल स्टार से भिड़ सकती हूं।'
3 of 5
जेनिफर मिस्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
जेनिफर मिस्त्री ने आगे कहा, 'मैंने स्वीकार किया कि मैं कभी-कभी पीती हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं शराबी हूं, या मैं लड़ती हूं। यह सब कहानियां हैं। मेरी ओर से कभी कोई भेदभाव नहीं किया गया, मैं अपने क्रू मेंबर्स और को-स्टार्स को अपनी फैमिली मानती थी।'
हालांकि, अब जेनिफर मिस्त्री ने साफ कर दिया है कि अगर असित मोदी उनसे माफी मांगेंगे तो वह अपना केस वापस ले लेंगी। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं इस चीज को बड़ा नहीं करना चाहती। मुझे उम्मीद है कि वह समझेंगे, मैं इसे शांति से खत्म करना चाहती हूं। अगर वह माफी मांग लेते हैं और स्वीकार कर लेते हैं कि मैंने जो कहा वह उन्होंने किया है, तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मैं जो भी कह रही हूं मेरे पास उसके सबूत हैं, जो मैं कोर्ट में पेश करूंगी।'
पवई पुलिस ने असित मोदी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 और 509 (महिला का शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) के तहत एफआईआर दर्ज की है। हालांकि, मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं, अपने ऊपर लगे आरोपों पर असित का कहना है, 'हम कानूनी कार्रवाई करेंगे क्योंकि वह मुझे और शो दोनों को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। यह ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने उन्हें शो से निकाल दिया, इसलिए वह आधारहीन आरोप लगा रही हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।