बॉलीवुड हो या साउथ इंडस्ट्री हो, यहां अभिनेता अपनी फिल्मों के अलावा कुछ विज्ञापनों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। दर्शकों को अगर यह विज्ञापन पसंद आ जाए तो वह इन अभिनेताओं के तारीफों के पुल बांध देते हैं, लेकिन अगर उन्हीं दर्शकों को यह विज्ञापन पसंद नहीं आता तो वह इन अभिनेताओं को ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अच्छी खासी रकम के ऑफर होने के बावजूद शराब और धूम्रपान के विज्ञापन करने से मना कर दिया।
Celebs: इन बड़े स्टार्स ने ठुकराया शराब का विज्ञापन, ब्रांड के करोड़ों रुपयों के ऑफर को मारी लात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लू अर्जुन
साउथ के दिग्गज अभिनेता अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मों के अलावा अपने नियमों को लेकर भी सुर्खियों में आ जाते हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अल्लू ने शराब का विज्ञापन करने से मना कर दिया था। इस विज्ञापन को करने के लिए अभिनेता को 10 करोड़ रुपये भी ऑफर किए गए थे, लेकिन फिर भी अल्लू ने यह डील करने से मना कर दिया था।
यश
'केजीएफ 2' स्टार यश भले ही अपनी फिल्मों में धूम्रपान और शराब पीते करते हुए नजर आते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह इन आदतों के बिल्कुल विरुद्ध हैं और ऐसी चीजों को प्रमोट करने से भी बचते हैं। अल्लू के अलावा यश भी इन चीजों के विज्ञापन के लिए करोड़ों का ऑफर छोड़ चुके हैं। अभिनेता के इस फैसले की उनके फैंस ने काफी सराहना भी की थी।
कार्तिक आर्यन
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। अभिनेता को भी एक पान मसाला कंपनी और एक शराब कंपनी ने अपना ब्रांड प्रमोट करने के लिए करोड़ों रुपये ऑफर किए थे, लेकिन कार्तिक ने बिना वक्त गंवाए इस ऑफर को ठुकरा दिया और ब्रांड को प्रमोट करने से मना कर दिया।
अमिताभ बच्चन
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने पिछले साल कहा था कि उन्होंने एक स्कूल में विजिट के बाद कोला ब्रांड का प्रचार करना बंद कर दिया था। उनसे एक लड़की ने कहा था कि उसके शिक्षक ने इस चीज को 'जहर' के रूप में बताया है, लेकिन अमिताभ उसकी एड करते हैं। तभी उन्होंने ब्रांड से डील तोड़ ली। इसके अलावा अमिताभ ने एक शराब कंपनी के ब्रांड को प्रमोट करने के ऑफर को भी ठुकरा दिया था।