सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस में बतौर होस्ट कैसा रहा अनिल कपूर का सफर? अभिनेता ने खुद साझा किए दिलचस्प अनुभव

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 02 Aug 2024 02:50 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Grand Finale: Host Anil Kapoor shares heartfelt emotions about his journey in show
अनिल कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का सफर आज पूरा हो रहा है। आज शो का ग्रैंड फिनाले है, जिसमें विजेता का एलान होगा। इस बार का शो अनिल कपूर ने होस्ट किया है। यह बतौर होस्ट भी उनका डेब्यू है। अनिल कपूर ने इस शो से जुड़ने का अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने इसे शानदार और कभी न भूल पाने वाली यात्रा बताया है। अनिल कपूर का कहना है कि इस शो से जुड़ना उनके लिए निजी तरक्की जैसी है।

Trending Videos
Bigg Boss OTT 3 Grand Finale: Host Anil Kapoor shares heartfelt emotions about his journey in show
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'बिग बॉस ओटीटी 3' के ग्रैंड फिनाले के प्रीमियर के लिए सिर्फ चंद घड़ियां और बाकी हैं। सब तैयारियां हो चुकी हैं। यह शो आज रात 9 बजे जियोसिनेमा प्रीमियम पर लाइव स्ट्रीम होगा। बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन काफी रोमांचक रहा है। सभी प्रतिभागियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है तो दूसरी तरफ शो में ड्रामा भी खूब देखने को मिला है। अब जब शो का सीजन समाप्त होने की कगार पर है तो होस्ट अनिल कपूर ने बिग बॉस के अपने सफर के बारे में बात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Grand Finale: Host Anil Kapoor shares heartfelt emotions about his journey in show
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनिल कपूर ने कहा, 'बिग बॉस ओटीटी 3 ने मेरे अंदर मौजूद एक बच्चे और एक पिता को बाहर निकाला है! मैं यहां हंसा हूं, मैं सख्त भी रहा हूं, मैंने खुशी और गुस्सा दोनों महसूस किया है। इन सभी चीजों के जरिए मैंने महूसस किया है कि प्रतिभागियों के साथ-साथ यह मेरी भी निजी तरक्की है। 
AMKDT Public Review: अजय देवगन-तब्बू की फिल्म को दर्शकों ने बताया 'प्योर वेज', बोले- ऐसी फिल्में अब बनती नहीं

Bigg Boss OTT 3 Grand Finale: Host Anil Kapoor shares heartfelt emotions about his journey in show
बिग बॉस ओटीटी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

अनिल कपूर ने आगे कहा, 'प्रतिभागियों को तमाम चुनौतियों से गुजरते हुए आगे बढ़ते देखना बेहद शानदार अनुभव रहा है। जैसे-जैसे हम ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंच रहे हैं, मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि ट्रॉफी कौन घर ले जाता है। यह सीजन वास्तव में हम सभी के लिए एक कभी न भूलने वाली यात्रा रही है'।
Sana Makbul: इतनी संपत्ति की मालकिन हैं फिनाले में पहुंचीं सना मकबूल, जीत पाएंगी 'बिग बॉस ओटीटी 3' की ट्रॉफी?

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Grand Finale: Host Anil Kapoor shares heartfelt emotions about his journey in show
बिग बॉस ओटीटी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

बिग बॉस फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है। आज ग्रैंड फिनाले एपिसोड प्रसारित होगा। शो में पहुंचे प्रतिभागियों में से पांच ने टॉप 5 में जगह बनाई है और वो प्रतिभागी हैं- सना मकबूल, नेजी, रणवीर शौरी, कृतिका मलिक और साई केतन। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रणवीर शौरी, कृतिका मलिक और साई केतन को भी शो से बाहर कर दिया गया है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन, खबर सच है तो मुकाबला अब सना मकबूल और नेजी के बीच होगा।
Deepika Padukone: 'कल्कि 2898 एडी' की सफलता के लिए दीपिका ने जताया आभार, फैंस के साथ वर्चुअली की मुलाकात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed